नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारत में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। तो अगर आप भी कोरोना संकट के इस दौर में अपनी सेविंग्स को लेकर परेशान हैं तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। लॉकडाउन के बाद आप अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते है। जिसके लिए बैंक आपको मदद करेगा।
जी हां आज के टाइम में ज्यादातर महिलाएं फ्री टाइम में अपना बिजनेस चलाकर पैसा कमाना चाहती है, लेकिन कई बार पैसों की कमी के चलते वह ऐसा नहीं कर पाती हैं। अगर आप भी पैसों की दिक्कत के चलते अपना बिजनेस शुरू नहीं कर पा रहे हैं तो बिल्कुल भी परेशान न हों क्योंकि अब पीएनबी आपके लिए स्पेशल स्कीम लेकर आया है, जिसके जरिए आप लोन लेकर बिजनेस कर सकती हैं। आइए आपको पीएनबी की 4 खास स्कीम के बारे में बताते हैं। मालूम हो कि देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने महिलाओं को ध्यान में रखते हुए चार तरह की स्कीमों को लॉन्च कर रखा है। तो चलिए आपको इन स्कीमों के बारे में बता दें।
पीएनबी महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए पीएनबी महिला उद्यमी निधि स्कीम के तहत लोन की सुविधा देती है। इस स्कीम के जरिए महिला अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसमें बैंक महिलाओं को उनका नया व्यापार शुरू करने में मदद करता है। इसके साथ नई तकनीक, व्यापार को बढ़ाना और नए हुनर को लेने में मदद करना शामिल है। बता दें कि स्मॉल इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया के तहत महिला उद्यमियों के लिए ‘महिला उद्यम निधि’ स्कीम चलाई जाती है। इस स्कीम के तहत महिला उद्यम को बढ़ावा देने और महिलाओं को करोबार शुरू करने के लिए किफायती दर पर वित्तीय मदद की जाती है।

