देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक माने जाने वाले पंजाब नेशनल बैंक ने माइक्रो रुपे क्रेडिट कार्ड पेश किया है। इस क्रेडिट कार्ड में ग्राहकों को लाउंज का भी लाभ दिया जाएगा. इस क्रेडिट कार्ड की बात करें तो इसमें वर्चुअल क्रेडिट कार्ड, reward point और जीरो जॉइनिंग फीस जैसे कई लाभ दिए जा रहे हैं।
पीएनबी की ओर से माइक्रो रुपे क्रेडिट कार्ड को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया है जिसमें इस कार्ड के बारे में जानकारी दी गई है. इस पोस्ट के मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक माइक्रो रुपे क्रेडिट कार्ड पर अधिकतम 50,000 रुपये की लिमिट दी जाएगी। खास बात यह है कि इस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने वाले शख्स को कोई ज्वाइनिंग फीस नहीं देनी होती है और न ही डॉक्यूमेंटेशन का ज़्यादा झंझट है।
पीएनबी माइक्रो RuPay क्रेडिट कार्ड पर आपको डोमेस्टिक और इंटरनेशनल हवाई अड्डों पर लाउंज की सुविधा मिलती है। इसके अलावा आपको virtual credit card का भी फायदा दिया जाता है। RuPay क्रेडिट कार्ड होने के कारण आप इसे UPI से लिंक करके भी पेमेंट कर सकते हैं। इस credit card में आपको खरीदारी पर reward point का भी फायदा मिलता है।
पीएनबी द्वारा RuPay प्लैटिनम card भी शून्य वार्षिक और ज्वाइनिंग शुल्क (तिमाही में one time card का उपयोग करने के लिए) के साथ पेश किया जाता है। इसमें आप 300 reward point इकट्ठा करने के बाद redeem कर सकते हैं। इसमें डोमेस्टिक और इंटरनेशनल हवाई अड्डों पर भी लाउंज की सुविधा दी जाती है। utility bills, रेस्तरां में कार्ड का उपयोग करने आदि पर cash back दिया जाता है। इस कार्ड के ज़रिये से आप 300 व्यापारियों पर ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

