नई दिल्ली: ऑटो एक्सपो 2020 के दूसरे दिन Piaggio ने Aprillia SXR 160 का नया अवतार पेश किया है. कंपनी इस स्कूटर को 2020 के Q3 में लॉन्च करेगी. इसकी बुकिंग अगस्त 2020 से शुरू कर दी जाएगी.
कंपनी ने यह भी ऐलान किया कि इलेक्ट्रिक स्कूटर के डेवलपमेंट पर तेजी से काम चल रहा है. इसे बाद में लॉन्च किया जाएगा. इस स्कूटर का डिजाइन, इंजन और फुल डेवलपमेंट मेड इन इंडिया होगा. यानि सब कुछ भारत में मैन्युफैक्चर और असेंबल होगा.
Piaggio Vespa Electrica को अब भारत में भी लॉन्च करेगी. इस स्कूटर को यूरोप में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है. इसे भारत में कुछ समय बाद लॉन्च किया जाएगा. वेस्पा इलेक्ट्रिका एक बार की चार्जिंग में 100 किमी चलेगी.

