अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा और इन देशों द्वारा जवाबी टैरिफ लगाने की कार्रवाई ने दुनिया भर के बाजारों का मूड खराब कर दिया है। बता दें कि अमेरिकी सरकार ने कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 फीसदी और चीनी सामान पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की, जो मंगलवार से प्रभावी होगी। इस घोषणा से निवेशकों में घबराहट फैल गई, जिससे प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में तेज गिरावट आई। इसका असर भारतीय बाजार पर देखा जा रहा है।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 678.01 अंक गिरकर 76,827.95 अंक पर चला गया। वहीं एनएसई निफ्टी 207.90 अंक गिरकर 23,274.25 अंक पर पहुँच गया। गिरने वाले शेयरों पर नजर डालें तो टाटा मोटर्स, टाटा स्टील यह आज की बात नहीं है। निवेशक पिछले काफी समय से घाटे में चल रहे हैं। बाजार में भारी गिरावट से म्यूचुअल फंड निवेशक निराश हैं। इसके चलते बंद होने वाले एसआईपी खातों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
व्यापार युद्ध शुरू होने के साथ ही अमेरिका समेत दुनियाभर के बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जापान के निक्केई 225 इंडेक्स समेत प्रमुख एशियाई सूचकांकों में 2.27 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में 2.07 फीसदी की गिरावट आई। ताइवान के इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली, जो 3.74 फीसदी से ज्यादा गिरा। चीन वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और चीनी वस्तुओं पर टैरिफ कीमतों में वृद्धि कर सकता है और बाजार में व्यवधान पैदा कर सकता है। इस रिपोर्ट को लिखे जाने के समय, अधिकांश एशियाई बाजारों में बिकवाली का दबाव था।

