इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता ओला इलेक्ट्रिक ने सोमवार को अपने एंट्री-लेवल मॉडल S1X के सभी संस्करणों की कीमतों में 5,000 रुपये से 10,000 रुपये तक की कटौती की। इस कीमत में कटौती के साथ ओला का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अब पारंपरिक स्कूटर मॉडलों के करीब आ गया है। ओला ने इस साल फरवरी में S1X मॉडल को 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। इसके सबसे एडवांस्ड वर्जन की कीमत 1,09,999 रुपये रखी गई थी।
ओला इलेक्ट्रिक के मुख्य विपणन अधिकारी अंशुल खंडेलवाल ने अपने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि इस एंट्री लेवल स्कूटर की कीमतें तत्काल प्रभाव से कम कर दी गई हैं और अगले सप्ताह से इनकी आपूर्ति भी शुरू हो जाएगी। रेट कट की घोषणा के बाद इस मॉडल के शुरुआती वर्जन की कीमत 69,999 रुपये हो गई है। जबकि सबसे एडवांस वर्जन की कीमत अब 99,999 रुपये होगी.
मुख्य विपणन अधिकारी ने कहा कि कंपनी को लगता है कि भारत को और भी बहुत कुछ चाहिए. भारत को एक ऐसी प्राइस की आवश्यकता है जिससे उपभोक्ता वास्तव में ईवी को अपना सकें। इस बारे में सोचेंगे। इसी राय को ध्यान में रखते हुए कीमतें कम करने का फैसला किया गया है.

