नई दिल्ली। भारत सरकार को लगातार कई मामलों में मुंह की खानी पड़ रही है। इसबार जीएसटी के मामले में सरकार को तगड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि GST Collaction अगस्त महीने में 1 लाख करोड़ रुपये का भी आंकड़ा नहीं छू पाया। राजस्व विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में अगस्त में कुल 98,203 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ है, जिसमें 24 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सिर्फ इंपोर्ट से मिली है।
जारी आंकड़ों में कुल जीएसटी 98,203 करोड़ रुपये में केंद्र और राज्य दोनों का हिस्सा है, बता दें कि 17,733 करोड़ से अधिक की राशि केंद्र की, जबकि 24,239 करोड़ राशि राज्यों को मिली है। बताया गया है कि 48,958 करोड़ रुपये आईजीएसटी से मिले हैं। वहीं राजस्व विभाग के मुताबिक जुलाई से लेकर 31 अगस्त 2019 तक कुल 75.80 लाख लोगों ने जीएसटीआर 3बी के तहत रिटर्न भरा है. जिससे केंद्र सरकार को करीब 40 हजार करोड़ रुपये राजस्व मिला है।
दो हिस्सों में लगता है कर
वस्तुओं और सेवा के ऊपर लगने वाले कर के दो हिस्से होते हैं, एक केंद्र और दूसरा राज्य सरकार का होता है। पिछले साल के अगस्त महीने की तुलना में इस साल जीएसटी कलेक्शन में 4.51 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले पिछले साल अगस्त महीने में कुल 93,960 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ था। विभिन्न माह में जीएसटी की वसूली गई राशि इस प्रकार है-
- जुलाई 2019 – 1,02,083 करोड़ रुपये
- जून 2019 – 99,939 करोड़ रुपये

