निसान मोटर इंडिया ने बेहतर इंटीरियर और नए फीचर्स के साथ नई निसान मैग्नाइट लॉन्च की है। इसकी शुरूआती कीमत 5.99 लाख रुपये है। नई मैग्नाइट में स्टाइल्ड टर्न इंडिकेटर्स के साथ स्लीक LED हेडलैंप, 3D ग्रेडिएंट “हनीकॉम्ब” पैटर्न के साथ बेस्ट-इन-क्लास LED टेललैंप और मैग्नाइट की सिग्नेचर L-शेप्ड डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRL) हैं। इसके अलावा, नए मॉडल में आगे की तरफ़ नई फ्लोटिंग अपलिफ्टेड स्किड प्लेट, बड़ी और बोल्ड नई आकर्षक ग्रिल, बिल्कुल नया डुअल टोन R16 डायमंड कट अलॉय व्हील, फंक्शनल रूफ रेल्स (50 किलोग्राम क्षमता) और बेस्ट-इन-क्लास ग्राउंड क्लीयरेंस है। नई निसान मैग्नाइट 11 रंगों में उपलब्ध है, जिसमें 6 मोनोटोन और 5 डुअल-टोन शामिल हैं।
नई निसान मैग्नाइट को 20 से ज़्यादा फीचर्स के साथ नए प्रीमियम एक्सटीरियर और इंटीरियर डिज़ाइन के साथ लॉन्च किया गया है। नई मैग्नाइट अब एक बोल्ड डिज़ाइन के साथ आती है। इसमें एक मजबूत “हनीकॉम्ब” ग्रिल, उच्च ग्राउंड क्लीयरेंस, शार्प लेदरेट फ़िनिश के साथ अधिक प्रीमियम अपील है। नई मैग्नाइट में रिमोट इंजन स्टार्ट, निसान अराउंड व्यू मॉनिटर (AVM) और एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ एक फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। नई निसान मैग्नाइट 4 पावरट्रेन विकल्पों में 18 वैरिएंट में उपलब्ध है: 1.0L पेट्रोल MT और EZ-शिफ्ट और 1.0L टर्बो पेट्रोल MT और CVT।
इंटीरियर की बात करें तो इस सेगमेंट में पहली बार 360 लेदर पैक के साथ ब्राउनिश ऑरेंज लेदरेट रैप्ड डैशबोर्ड, “हनीकॉम्ब” क्विल्टिंग पैटर्न वाली लेदरेट सीटें दी गयी हैंहैं, इसके अलावा लेदरेट पार्किंग ब्रेक लीवर, स्टीयरिंग, ऑल डोर ट्रिम और फ्रंट आर्मरेस्ट शामिल हैं। नई निसान मैग्नाइट में बड़े केबिन स्टोरेजके साथ 60:40 रियर सीट स्प्लिट के साथ 336L से 540L तक का बूट स्पेस मिलता है। इसके अलावा इसमें रियर नी रूम, हाई कमांड ड्राइविंग पोजिशन, बेस्ट-इन-क्लास फ्रंट सीट कपल डिस्टेंस, स्टोरेज के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट और कूल्ड ग्लव बॉक्स भी दिया गया है। इसमें आपको 60 मीटर रेंज के साथ रिमोट इंजन स्टार्ट की, वॉक अवे लॉक (WAL) और अप्रोच अनलॉक (AUL) फंक्शन भी मिलता है। इलेक्ट्रॉनिक बेज़ल-लेस ऑटो डिमिंग IRVM, LED हेडलैंप, LED टेललैंप, LED डेटाइम रनिंग लाइट, LED इंडिकेटर और LED फ्रंट फॉग लैंप समेत फुल LED एक्सटीरियर पैक भी दिया गया है।
नए मॉडल में अराउंड व्यू मॉनिटर, डार्क थीम के साथ 17.78 cm फुल डिजिटल एडवांस्ड मल्टी-फंक्शनल क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और Apple CarPlay के साथ फ्लोटिंग 20.32 cm (8) टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ARKAMYS का 3D साउंड और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं।
नई निसान मैग्नाइट में HRA0 1.0 टर्बो इंजन है जो 20Kmpl शानदार माइलेज देता है। HRA0 1.0-लीटर टर्बो इंजन 5 स्पीड और X-TRONIC CVT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगा। इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी उपलब्ध है। नई निसान मैग्नाइट 6 एयरबैग (2 फ्रंट एयरबैग/ 2 साइड एयरबैग/ 2 कर्टेन एयरबैग), व्हीकल डायनेमिक कंट्रोल (VDC), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), हिल स्टार्ट असिस्ट (HAS), हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट (HBA), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) के साथ मैनुअल या EZ-शिफ्ट (AMT) विकल्प के साथ मॉडल B4D 1.0-लीटर के साथ भी आएगी।

