वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के लाखों आयकरदाताओं को बजट 2025 में बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्री ने आयकर छूट की सीमा बढ़ाकर 12 लाख रुपये करने का ऐलान किया है। इससे करदाताओं की बचत होगी और खर्च करने के लिए हाथ में ज्यादा पैसे होंगे। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए भी अच्छी खबर है। मांग बढ़ने से भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी, जिससे भारतीय बाजार को भी बढ़ावा मिलेगा।
वित्त मंत्री के नए एलान के बाद अब 12 लाख की इनकम पर कोई आयकर नहीं देना होगा। स्लैब की बात करें तो 0 से 4 लाख की आय पर जीरो टैक्स देना होगा 4 से 8 लाख की सालाना आय पर 5% की दर से टैक्स देना होगा। 8 से 12 लाख रुपये की सालाना आय पर 10% की दर से टैक्स देना होगा। 12 से 16 लाख रुपये की सालाना आय पर 15% की दर से टैक्स देना होगा। 16 से 20 लाख रुपये की सालाना आय पर 20% की दर से टैक्स देना होगा। 8 से 12 लाख रुपये की सालाना आय पर 10% टैक्स देना होगा। 24 लाख रुपये से अधिक की आय पर 30% टैक्स देना होगा। 20 से 24 लाख रुपये की सालाना आय पर 25% की दर से आयकर देना होगा।
स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा बढ़ाकर 75 हजार रुपये की गई बजट में वेतनभोगियों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी गई है। अभी तक यह सीमा 50 हजार रुपये थी। इस बढ़ोतरी के बाद वेतनभोगियों को 12.75 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।

