बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स ने दिन की शुरुआत सुस्ती के साथ की. निवेशक शुक्रवार, 23 अगस्त को जैक्सन होल संगोष्ठी में यूएस फेड जेरोम पॉवेल के भाषण से पहले वेट एंड वाच के मोड में आ गए। भाषण से संकेत मिल सकता है कि क्या फेड अपनी सितंबर की बैठक में ब्याज दरों में कटौती करेगा।
सेंसेक्स 48.04 अंक की गिरावट के साथ 81,005.15 पर खुला, वहीँ निफ्टी ने 5.20 अंक की गिरावट के साथ 24,806.30 पर शुरुआत की।
मोतीलाल ओसवाल में रिटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका मुताबिक कल जैक्सन होल सिम्पोजियम में यूएस फेड चेयर पॉवेल के भाषण पर सभी की निगाहें लगी रहेंगी। निवेशक ब्याज दरों में कटौती के संकेतों की तलाश करेंगे। सितंबर की बैठक में दरों में कटौती की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं, जिसके बाद की बैठकों में दरों में और कटौती की जाएगी। इसलिए निकट भविष्य में बाजार में मजबूती आने की संभावना है। जबकि सेक्टर के रोटेशन और स्टॉक-विशिष्ट कार्रवाई की भूमिका रहेगी।”
सिद्धार्थ खेमका ने कहा, “वैश्विक स्तर पर अमेरिकी फेड की बैठक के विवरण से संकेत मिला कि कई अधिकारी ब्याज दरों में कमी करने और वेतन में कटौती के पक्ष में हैं, जिससे धारणा में सुधार हुआ।”

