मुंबई। आर्थिक मंदी के कारण पूरी दुनिया में लगातार हलचल है और इसे देखते हुए Mutual Fund में भी गिरावट जारी है। छोटे निवेशकों के लिए इस बार उनकी विभिन्न स्कीम में निवेश घाटे का सौदा हो सकती है… लेकिन अगर थोड़ा सा ध्यान दिया जाए तो इस मंदी में भी नुकसान होने से बचा जा सकता है। तो आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आजमाकर आप अपने नुकसान को बचा सकते हैं-
- छोटे निवेशकों को SIP द्वारा Mutual Funds में अधिक समय के लिए निवेश करना चाहिए। अगर आप 10 साल के लिए बाजार में निवेश कर रहे हैं तो आप पर मंदी का बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और अगर आपको घाटा होता भी है तो वह सीमित रहेगा।
- अगर बाजार गिर रहा है तो आपके फंड की वेल्यू कम होगी और बाजार बढ़ने पर आपके घाटे की पूर्ति हो जाएगी। क्योंकि SIP के माध्यम से निवेश करने पर आप मंदी के दौर में भी निवेश करेंगे।
- पैसों की आवश्यकता हेा तो एसआईपी को ब्रेक करने में फायदा नहीं है बल्कि म्युचुअल फंड पर लोन लेने में ज्यादा भलाई है।
- यदि आप बाजार में 20 हजार रुपए निवेश करना चाहते हैं तो उसे एक साथ न डालकर 500 रुपए की SIP के रूप में म्यूचुअल फंड में निवेश करें। इससे आपका पैसा अलग अलग दिन बाजार में जाएगा और अलग अलग NAV आपके निवेश को हर स्थिति में बैलेंस करने में मददगार होगी।
- भारतीय अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत है कि कोई भी मंदी उसे ज्यादा समय तक प्रभावित नहीं कर सकती है। अत: संयम रखें और बाजार में गिरावट आ रही है तो किसी भी तरह की हड़बड़ी ना दिखाए।
- फिर भी अगर आपको बाजार की गिरावट बैचेन कर रही है तो भी SIP स्टॉप करने से पहले किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

- ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
- एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
- हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

