Close Menu
    What's Hot

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»MPC की बैठक शुरू, 8 अगस्त को क्या होंगे एलान
    अन्य

    MPC की बैठक शुरू, 8 अगस्त को क्या होंगे एलान

    News DeskBy News DeskAugust 6, 2024Updated:August 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    rbi
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक शुरू हो चुकी है। नए वित्त वर्ष की शुरुआत के बाद ये तीसरी बैठक है, पहली बैठक 3-5 अप्रैल और दूसरी 5-7 जून को हुई थी। बदले वैश्विक हालात में इस बार RBI की यह मौद्रिक नीति बैठक काफी अहम होने वाली है। फरवरी 2023 से RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार रेपो रेट में कटौती का फैसला लिया जाएगा। अगर रेपो रेट में कटौती होती है तो होम लोन, कार लोन समेत सभी लोन सस्ते हो जाएंगे। अगर रेपो रेट स्थिर रहती है तो ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होगा। 8 अगस्त को RBI की मौद्रिक नीति समिति अपना फैसला सुनाएगी।

    अर्थशास्त्रियों के मुताबिक केंद्रीय बैंक द्वारा रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर अपरिवर्तित रखने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंकि एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में 7-8 फीसदी की स्थिर वृद्धि के बावजूद मुद्रास्फीति के मोर्चे पर सब कुछ ठीक नहीं है। जून 2024 में मुद्रास्फीति के 5 फीसदी के आंकड़े को पार करने के बाद ये चिंताएं बढ़ गई हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि लगातार मुद्रास्फीति के दबाव के बीच आरबीआई अपनी मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में दरों में कटौती से परहेज कर सकता है, क्योंकि अगर ब्याज दर बढ़ाकर 6.5 फीसदी (रेपो रेट) भी कर दी जाती है तो आर्थिक वृद्धि अच्छी रहेगी।

    अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में उच्च वृद्धि के साथ-साथ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 4.9 फीसदी की मुद्रास्फीति यथास्थिति बनाए रखने के पक्ष में रुख बना रही है। उन्होंने कहा कि अगस्त 2024 की बैठक में रुख में बदलाव या दरों में कटौती की गुंजाइश नहीं दिखती। उन्होंने कहा कि यदि अच्छे मानसून तथा वैश्विक या घरेलू झटकों के अभाव में खाद्य मुद्रास्फीति अनुकूल होती है तो अक्टूबर, 2024 में रुख में बदलाव संभव है। इसके बाद दिसंबर, 2024 और फरवरी, 2025 में ब्याज दरों में 0.25-0.25 प्रतिशत की कटौती हो सकती है।

    monetary policy mpc RBI
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleऊंचे लेवल पर आयी बिकवाली, शेयर बाजार फिर गिरावट में बंद
    Next Article टाटा पावर के तिमाही लाभ में इज़ाफ़ा
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.