मोदी सरकार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों से मोटी रकम कमा रही है. आपको बता दें कि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के मार्च महीने में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह सालाना आधार पर 11.5 फीसदी बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये हो गया. इस प्रकार अप्रत्यक्ष करों से सरकार को भारी आय हुई है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि घरेलू लेनदेन बढ़ने से मार्च में जीएसटी संग्रह बढ़ा है। यह अब तक का दूसरा सबसे अधिक मासिक जीएसटी संग्रह है।
अप्रैल 2023 में अब तक कलेक्ट किया गया 1.87 लाख करोड़ रुपया सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन है. मार्च में कलेक्शन बढ़ने से पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कुल जीएसटी कलेक्शन 20.14 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2022-23 से 11.7 फीसदी ज्यादा है. इस वित्तीय वर्ष में औसत मासिक जीएसटी संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 1.5 लाख करोड़ रुपये था।
फाइनेंस मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा, “मार्च 2024 के लिए ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यू में साल-दर-साल 11.5 प्रतिशत के इज़ाफ़े के साथ 1.78 लाख करोड़ रुपये का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन देखा गया।” घरेलू ट्रांज़ैक्शन न में 17.6 फीसदी के इज़ाफ़े के कारण टैक्स संग्रह में यह उछाल दर्ज किया गया. मार्च महीने में रिफंड के बाद नेट जीएसटी रेवेन्यू 1.65 लाख करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 18.4 फीसदी ज्यादा है.

