मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिल रही है। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में कमजोरी है. फिलहाल सेंसेक्स में 135 अंकों की गिरावट है जबकि निफ्टी 25 अंक टूटकर कारोबार कर रहा है. आज के टॉप गेनर्स में एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, टाइटन, टाटास्टील, भारतीआर्टल शामिल हैं। जबकि टॉप लूजर्स में WIPRO, ICICIBANK, M&M, JSWSTEEL, BAJFINANCE, INFY शामिल हैं।
लार्ज कैप सूचकांकों में गिरावट है, लेकिन स्मॉल कैप और मिड कैप शेयरों में खरीदारी का रुझान देखा जा रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 209 अंक बढ़कर 49,093 अंक पर और निफ्टी स्मॉल कैप 86 अंक बढ़कर 15,849 अंक पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, पीएसयू, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, इंफ्रा, पीएसई और सरकारी बैंकों के शेयर तेजी से कारोबार कर रहे हैं। वहीं, आईटी और फार्मा इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, नेस्ले, एनटीपीसी, आईटीसी पावर ग्रिड, रिलायंस, एचयूएल, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, और एसबीआई लाभ में रहे। वहीं मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, एचसीएल टेक, विप्रो, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और इंफोसिस गिरावट के साथ खुले।
एशियाई बाजारों की बात करें तो टोक्यो और शंघाई के बाजारों में कमजोर कारोबार देखने को मिल रहा है। वहीं, हांगकांग, शंघाई, ताइपे और सियोल के बाजारों में ग्रीन ट्रेडिंग हो रही है। इससे पहले सोमवार को अमेरिकी बाजारों पर दबाव देखने को मिला. सोमवार को डाउ जोंस इंडस्ट्रियल 241 अंक गिरकर 39566.85 के स्तर पर बंद हुआ। NASDAQ कंपोजिट में 17 अंकों की बढ़त देखी गई और यह 16,396.83 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 इंडेक्स करीब 11 अंक गिरकर 5243.77 के स्तर पर बंद हुआ.

