Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»इकोनॉमिक रिवाइवल जारी रखने के होंगे उपाय: वित्त मंत्री
    अन्य

    इकोनॉमिक रिवाइवल जारी रखने के होंगे उपाय: वित्त मंत्री

    Finance KhabarBy Finance KhabarDecember 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगामी बजट 2021-22 इंफ्रास्ट्रक्चर पर पब्लिक खर्च की रफ्तार को कायम रखेगा और वह यह सुनिश्चित करने वाला होगा कि इकोनॉमिक रिवाइवल जारी रहे. यह बात वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एसोचैम फाउंडेशन वीक में कही. उन्होंने यह भी कहा कि विनिवेश की गति जो कोविड19 से प्रभावित हुई है, वह आगामी महीनों में रफ्तार पकड़ेगी. बजट 2021 एक फरवरी को पेश होगा.

    सरकार के हिस्सेदारी बिक्री प्रोग्राम को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि ​विनिवेश में अब तेजी आएगी और ऐसे मामले, जिनमें कंपनियों को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है, उन्हें पूरी गंभीरता से लिया जाएगा.

    सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष में विनिवेश से 2.10 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था. इस वित्त वर्ष में अब तक सरकार आईपीओ और ऑफर फॉर सेल से 10500 करोड़ रुपये जुटा चुकी है. दो बड़ी कंपनियों बीपीसीएल और एयर इडिया की रणनीति​क बिक्री प्रक्रिया चल रही है और सरकार को इनके लिए कई रुचिपत्र मिले हैं.

    मंत्री ने आगे कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पब्लिक खर्च पर जोर जारी रहेगा. नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) विदेश से फंड जुटाने की दिशा में सर्वोत्तम प्रयास कर रही है. नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन को भी वरीयता दी जा रही है. वित्त मंत्री ने कहा कि 2020-21 के लिए बजट अनुमान में सरकार की बॉरोइंग 7 लाख करोड़ रुपये रहने की बात कही गई थी. लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 12 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया. 20 नवंबर तक सरकार की मार्केट बॉरोइंग 9.05 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी थी. यह पिछले साल के मुकाबले लगभग 68 फीसदी ज्यादा है.

    sitaraman
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleगिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 10 अंक चढ़ा
    Next Article 2021 के अंत तक निफ्टी छू लेगा 15000 का स्तर: जेपी मॉर्गन
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.