Close Menu
    What's Hot

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»टेलीकॉम»Magtapp दे रहा चीनी एप्प को चुनौती
    टेलीकॉम

    Magtapp दे रहा चीनी एप्प को चुनौती

    News DeskBy News DeskJuly 31, 2020Updated:July 31, 2020No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चीन से झड़प और भारतीय जवानों के शहादत के बाद से ही भारत में एक बार फिर चीनी समान और ऐप्स के बहिष्कार करने की मांग उठने लगी और अब भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया है. ऐसे में भारतीय युवाओं द्वारा बनाया गया एक खास वेब ब्राउजर बहुत सारे चीनी ऐप्स को चुनैती दे रहा है. दरअसल 6 युवाओं ने ‘मैगटैप’ (MagTapp) नामक वेब ब्राउज़र बनाया है जो इस केटेगरी के चाइनीज ऐप्स (यूसी ब्राउज़र) से कई मायनों में कहीं बेहतर साबित हो रहा है. इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत इसकी ‘विजुअल डिक्शनरी’ है, जिससे बड़ी आसानी से किसी भी दूसरी भाषा के शब्द का अर्थ चित्र सहित अपनी भाषा में देखा-सुना जा सकता है.

    इसमें तीन चायनीज ऐप के अलग-अलग फीचर इस एक भारतीय ऐप में एक साथ मिल सकती है. ऐप के फाउंडर की माने तो गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्चिंग के कुछ दिनों में ही इसे 15 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. इसकी रेटिंग 4.8 है और 35,000 से ज्यादा रिव्यु के साथ मैगटैप दुनिया का सबसे ज्यादा टॉप रेटेड ऐप में से भी एक है|

    दुनिया का पहला विज़ुअल डिक्शनेरी ब्राउज़र और डॉक्यूमेंट रीडर – All in One
    इस ऐप के फाउंडर और सीईओ सत्यपाल चंद्रा बताते हैं कि ‘मैगटैप’ पूरी तरह से ‘मेड इन इंडिया’ तो है ही, साथ में यह अपने तरह का दुनिया में पहला प्रयोग है. ‘मैगटैप’ एक ‘विजुअल ब्राउज़र’ के साथ-साथ डॉक्यूमेंट रीडर, ट्रांसलेशन और ई-लर्निंग की सुविधा देने वाला अनोखा ऐप है. इस ऐप को ख़ास तौर पर देश के हिंदीभाषी स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. वे कहते हैं कि इंटरनेट पर अधिकतर अच्छी जानकारिययां इंग्लिश में ही हैं.
    ऐसे में उन्हें पढ़ते वक़्त यह ऐप किसी भी शब्द, वाक्य या पूरे पैराग्राफ को भी हिंदी सहित देश की 12 भाषाओं में अनुवाद कर सकता है. साथ में कोई भी दूसरा ऐप जैसे- व्हाट्सऐप, फेसबुक, मैसेंजर आदि में भी किसी शब्द पर टैप कर उसका अर्थ जाना जा सकता है. लॉक डाउन के दौरान कई एक्स्ट्रा फीचर भी इस ऐप में जोड़े गए हैं. इस ऐप पर बच्चों से लेकर बैंक, रेलवे और यूपीएससी लेवल तक के कम्पटीशन एग्जाम की तैयारी करने लायक स्टडी मटेरियल टेक्स्ट और वीडियो फॉर्मेट में मुफ्त में उपलब्ध है

    मात्र 30 – 35MB का है
    MagTapp App का साइज सिर्फ 30-35 MB के बीच है, चीनी ऐप्स के लिए सबसे अच्छा विकल्प और साइज भी चीनी ऐप की तुलना में बहुत कम है
    UC Browser – 58 MB
    U Dictionary – 41 MB
    WPS Office – 60 MB

    मैगटैप 2.0
    ‘मैगटैप’ को डेवलप करने वाले रोहन कुमार का कहना है कि उन्होंने अभी ही इसका अपडेटेड वर्जन ‘मैगटैप 2.0’ लांच किया है. इस नए अपडेट में कई और सुविधाएं जोड़ी गयी हैं, जिससे यह ऐप चीन की यूसी ब्राउज़र के साथ ही गूगल के क्रोम और ओपेरा ब्राउज़र से भी बेहतर साबित होगा. उन्होंने बताया कि ऐप का ट्रांसलेशन फीचर अब 12 भारतीय भाषाओँ के साथ फ्रेंच, जर्मन, इटालियन और अरबी समेत 30 विदेशी भाषाओं में भी पल भर में अनुवाद कर सकेगा. इससे भारत में हिंदी सहित कोई भी भाषा जानने वाले लोग अपने देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर की सभी मुख्य भाषाओं को घर बैठे सीख सकते हैं और कुछ भी पढ़ सकते है.

    MagTapp कंपनी के बारे में
    मैगटैप ऐप बनाने वाली कंपनी ‘मैगटैप टेक्नोलॉजी’ का मुख्यालय मुंबई में है. यह कंपनी भारत सरकार के स्टार्टअप योजना से भी जुडी है. कंपनी फाउंडर, सत्यपाल चंद्रा, रोहन सिंह और अभिषेक बिहार के रहने वाले हैं जबकी सागर मलहोत्रा जो इस ऐप के फाउंडर और मार्केटिंग हेड है वो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले है. कंपनी के पुरे ऑपरेशन का जिम्मा आशीष विरकर ने संभाल रखा है जो की इस कंपनी के फाउंडर और ऑपरेशन हेड है. सौम्या रंजन ने कंपनी के ब्रांडिंग का जिम्मा उठा रखा है जो की इस कंपनी के फाउंडर और ब्रांडिंग हेड है| कंपनी के फाउंडर और कंटेंट डेवलपमेंट हेड इन प्रोडक्ट सौरब सिंह ने ऑनलाइन बुक्स और वीडियो कोर्स का जिम्मा उठा रखा है ‘मैगटैप’ को रोहन ने डिजाईन किया है और इसके टेक्निकल पक्षों को संभालने में उनके 18 वर्षीय भाई अभिषेक सिंह मदद करते हैं | सौरब सिंह ने बताया की इस अप्प में 15 ,000 से ज्यादा किताबे फ्री में उपलब्ध हैं जिससे कोई भी यूजर किसी भी कम्पटीशन एग्जाम जैसे IAS , IIT, Medical, Bank,SSC, CA इत्यादि की तैयारी कर सकता है. साथ में इस ऐप में 8000 से ज्यादा वीडियो भी है जिस से तैयारी करने में मदद मिलेगी। MagTapp App को स्टूडेंट्स ने बहुत पसंद किया है इसके फ्री और मल्टीपर्पसे होने के कारण इस साल के अंत तक MagTapp १ करोड़ से ज्यादा भारतीय लोगो के पास होगा।

    10 ऐप्स की जरूरत पूरी करता एक
    सागर मल्होत्रा जो शुरू से MagTapp से जुड़े हुए है उन्होंने बताया की ऐप में कम डेटा खर्च में हिंदी व अंग्रेजी में समाचार पढ़े जा सकते हैं। MagTapp में GK, Current Affairs, Education, Jobs, Entertainment, Sports, Shopping and Travel से जारी साडी वेब्सीटेस या ऑनलाइन Apps आसानी से एक्सेस किया जा सकता है साथ ही इसपर इंटरटेनमेंट, करेंट अफेयर्स, फ्लाइट-ट्रेन टिकट और बैंकिंग जैसे कई सारे फीचर मिलते हैं। यह ऐप अकेल 10 से ज्यादा ऐप की जरूरत पूरी करता है। सौरब सिंह ने बताया की इस अप्प में 15 ,000 से ज्यादा किताबे फ्री में उपलब्ध हैं जिससे कोई भी यूजर किसी भी कम्पटीशन एग्जाम जैसे IAS , IIT, Medical, Bank,SSC, CA इत्यादि की तैयारी कर सकता है. साथ में इस ऐप में 8000 से ज्यादा वीडियो भी है जिस से तैयारी करने में मदद मिलेगी।

    चित्र के साथ बताता शब्द का मतलब
    कपनी के ऑपरेशन हेड आशीष विरकर ने बताया कि अंग्रेजी के महत्व को देखते हुए ऐप का सबसे आकर्षक फीचर इसकी विजुअल डिक्शनरी है। इसके द्वारा ब्राउजर पर न्यूज़ पेपर या कोई भी अंग्रेजी डॉक्यूमेंट पढऩे के दौरान किसी शब्द का मतलब न समझ आए तो उस वर्ड पर एक सेकेंड तक उसपर प्रेस करने पर फोटो के साथ शब्द का मतलब सामने आ जाता है। ऐप के एक फंक्शन को ऑन करने से वॉट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर आदि पर आए अंग्रेजी संदेशों को आसानी से हिंदी में पढ़ा जा सकता है।

    Free Download MagTapp
    https://play.google.com/store/apps/details?id=com.olm.magtapp

    Magtapp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleरंगीन टीवी के आयात पर लगा प्रतिबंध
    Next Article 31 अगस्त तक सस्पेंड रहेंगी विदेशी उड़ानें
    News Desk

    Related Posts

    डीटीएच व्यवसाय के विलय पर टाटा समूह के साथ चल रही है एयरटेल की बात

    February 26, 2025

    मुफ़्त JioHotstar सब्सक्रिप्शन जियो ने पेश किया 195 रुपये का नया डेटा प्लान

    February 22, 2025

    वोडाफोन आइडिया के नेट लॉस में मामूली कमी

    February 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.