साल के पहले महीने में मारुति सुजुकी की प्रीमियम कार खरीदकर लाखों रूपये की बचत का मौका कंपनी दे रही है. जनवरी में मारुति की कई कारों पर आपको डिस्काउंट मिल रहा है। मारुति इनविक्टो के 2023 और 2024 मॉडल पर 2.15 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। 2025 मॉडल पर आप 1.15 लाख रुपये बचा सकते हैं। वहीं ग्रैंड विटारा एसयूवी 2023 और 2024 मॉडल पर 1.18 लाख रुपये तक का ऑफर मिल रहा है। 2025 पर कंपनी 93 हजार रुपये बचाने का मौका दे रही है।
कंपनी जनवरी में अपनी हैचबैक कार पर अधिकतम 62 हजार रुपये तक की छूट दे रही है. यह ऑफर आपको मारुति के 2023 और 2024 के बचे हुए मॉडल पर मिल रहा है. वहीं अगर आप 2025 मॉडल खरीदते हैं तो आपको 42 हजार रुपये तक की छूट मिल सकती है. अगर आप मारुति जिम्नी खरीदते हैं तो कंपनी इस महीने जिम्नी पर 1.90 लाख रुपये तक की छूट दे रही है. यह ऑफर 2023 और 2024 मॉडल पर दिया जा रहा है. अगर आप 2025 जिम्नी लेते हैं तो आपको इस पर 25 हजार रुपये तक की छूट मिल सकती है. मिड साइज सेडान कार पर आपको अधिकतम 60 हजार रुपये की बचत हो सकेगी. यह ऑफर 2023 और 2024 मॉडल पर दिया जा रहा है. 2025 मॉडल पर आपको 30 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है.
वहीँ लग्जरी MPV Xl6 पर आपको 2023 और 2024 मॉडल पर 50 हजार रुपये की छूट मिल सकती है. 2025 मॉडल पर आपको 25,000 रुपये का ऑफर मिल रहा है. मारुति की एसयूवी फ्रॉन्क्स 2023 और 2024 मॉडल पर 60,000 रुपये और 2025 मॉडल पर 30,000 रुपये का ऑफर मिल रहा है. मारुति इग्निस पर 77,100 रुपये की छूट मिल सकती है. इस ऑफर का फायदा 2023 और 2024 मॉडल पर मिल रहा है. 2025 इग्निस पर आपको 52,100 रुपये की छूट मिल सकती है.

