एसबीआई म्यूचुअल फंड की कुल संपत्ति का मूल्य 29 फरवरी 2024 तक 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। चलिए जानते हैं कि देश की सबसे बड़ी एएमसी कंपनी की टॉप 10 होल्डिंग्स में किन कंपनियों के शेयर हैं. तो इसमें सबसे पहला नाम एचडीएफसी बैंक का आता है. एसबीआई म्यूचुअल फंड के पोर्टफोलियो का 8.2 प्रतिशत निवेश एचडीएफसी बैंक में है।
दुसरे नंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज है, पोर्टफोलियो का लगभग 7 प्रतिशत हिस्सा रिलायंस इंडस्ट्रीज के रूप में है। फरवरी में 0.3 फीसदी बढ़ाई गई है. आईसीआईसीआई बैंक में 6.8 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 4.7 प्रतिशत इंफोसिस में निवेश है। एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अपने पोर्टफोलियो का 3.2-3.2 फीसदी हिस्सा एलएंडटी और एसबीआई में निवेश किया है.
इसी तरह भारती एयरटेल में अपने पोर्टफोलियो का 3 प्रतिशत आवंटित किया है। 2.5 फीसदी देश की बड़ी एफएमसीजी कंपनी ITC में निवेश किया है. फंड हाउस ने अपने पोर्टफोलियो का 2.4 प्रतिशत टीसीएस में और 2.1 प्रतिशत एक्सिस बैंक में निवेश किया है। फरवरी में टीसीएस में अपनी हिस्सेदारी 0.2 फीसदी बढ़ाई.

