किया मोटर्स इंडिया ने भारत में 1 लाख कनेक्टेड कारों की बिक्री कर ली है. किया इस बेंचमार्क को हासिल करने वाली भारत की पहली कंपनी है. किया की कारों में यूवी कनेक्ट इन-कार टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है. कनेक्टेड कारों की कंपनी की कुल बिक्री में हिस्सेदारी 55 फीसदी है.
किया मोटर्स इंडिया ने बयान में कहा है कि कनेक्टेड कारों में सबसे ज्यादा बिक्री Seltos GTX Plus DCT 1.4T पेट्रोल वेरिएंट की हुई है. कुल कनेक्टेड कार सेल्स में इस वेरिएंट का बिक्री आंकड़ा लगभग 15% रहा. कंपनी का कहना है कि इतने कम वक्त में और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच यह ग्रोथ दर्शाती है कि कैसे इनोवेशन नई उम्र के ग्राहकों को आकर्षित करने में सक्षम है.
टेक्नोलॉजी हमेशा से है अहम
किया मोटर्स इंडिया के एमडी व सीईओ कूकह्यून शिम का कहना है कि आज की इंटरनेट सेवी जनरेशन के लिए कार में कई तरह की खूबियां होनी चाहिए और कनेक्टिविटी उनमें से एक है. हमारी एडवांस्ड यूवो कनेक्ट टेक्नोलॉजी इस दिशा में एक बड़ी कोशिश है, जो स्मार्ट डिवाइसेज को कार से कनेक्ट करती है. भारत में हमारी पहली लॉन्चिंग से लेकर अब तक टेक्नोलॉजी हमारे लिए अहम रही है. हम कार कनेक्टिविटी में एक और उपलब्धि हासिल करने को लेकर एक्साइटेड हैं.

