जमीन गिरवी रखकर लोन लेना सबसे किफायती तरीकों में से एक माना जाता है. भूमि एक बहुमूल्य संपत्ति है. जमीन गिरवी रखकर आप घर बनाने, पर्सनल लोन चुकाने और बिजनेस विस्तार समेत अन्य उद्देश्यों के लिए आसानी से लोन ले सकते हैं. लोन लेने के लिए आपका जमीन का मालिक होना जरूरी है. इसके साथ ही सभी प्रकार के दस्तावेज पूरे होने चाहिए.
जमीन गिरवी रखने पर मिलने वाली रकम के कई कारक होते हैं. जैसे कि आपकी जमीन का आकार क्या है और जमीन किस स्थान पर है। इसका आकलन करने के बाद ही बैंक लोन देता है. यह एक सुरक्षित ऋण है. इस कारण ब्याज आमतौर पर कम होता है. अवधि की बात करें तो आप अपनी जरूरत के मुताबिक लोन ले सकते हैं, यह कुछ महीनों से लेकर कई सालों तक हो सकता है।
जमीन पर लोन लेने के लिए ज़रूरी दस्तावेज लगते हैं उनमें भूमि दस्तावेज, आधार कार्ड, वेतन पर्ची या आईटीआर और बैंक स्टेटमेंट लगते हैं. जमीन गिरवी रखकर लोन लेने से आपको काफी लचीलापन मिलता है, लेकिन इसमें काफी जोखिम भी होता है। नियामक द्वारा की गई कोई भी कार्रवाई आपकी भूमि के मूल्य को प्रभावित करती है। इसके अलावा बदलती आर्थिक परिस्थितियों के कारण भी जमीन की कीमत बदलती रहती है। समय पर लोन की किस्त नहीं चुका पाने पर जमीन की नीलामी का भी खतरा रहता है.

