Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»क्रेडिट कार्ड»‘नो कॉस्ट ईएमआई’ का ऑफर स्वीकारने से पहले बारीकियां समझना ज़रूरी
    क्रेडिट कार्ड

    ‘नो कॉस्ट ईएमआई’ का ऑफर स्वीकारने से पहले बारीकियां समझना ज़रूरी

    News DeskBy News DeskDecember 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    no cost
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आम तौर पर यह बात सभी लोगों को मालूम है कि क्रेडिट कार्ड की बकाया रकम को देय तारीख तक पूरी तरह नहीं चुकाया गया तो आपको काफी भारी-भरकम ब्याज देना पड़ सकता है. कई बार तो यह ब्याज सालाना 42 फीसदी तक भी हो सकता है. कई बार लेट पेमेंट पेनाल्टी के तौर पर भी मोटी रकम आपको देनी पड़ सकती है. ऐसे में अगर आपने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कोई बड़ी खरीदारी की है और आपके लिए देय तारीख तक पूरी रकम चुकाने में समस्या आ रही है तो पूरे पेमेंट को EMI में बदलने का उपाय भी होता है. इस तरह कि ईएमआई पर लगने वाला ब्याज उस इंटरेस्ट के मुकाबले कम होता है जो आपको पूरी रकम न भरने पर देना पड़ता है. लेकिन इन सबके अलावा एकबात बहुत कम लोग जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड की ईएमआई में बताए गए ब्याज के अलावा 18% एक्स्ट्रा कॉस्ट भी जुड़ी होती है!

    बड़ा क्रेडिट होने पर क्रेडिट कार्ड कम्पनीज कई बार आपको ‘नो कॉस्ट ईएमआई’ का ऑफर पेश करती हैं जो सुनने में बड़ी लुभावनी होती है और धारक उसकी तरफ आसानी से आकर्षित हो जाता है, ऐसे लोग ‘नो कॉस्ट ईएमआई’ का मतलब ये समझते हैं कि आपको सिर्फ उतने ही पैसे देने हैं जितने की आपने परचेजिंग की है, कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं. लेकिन ऐसा होता नहीं है. बता दें कि ‘नो कॉस्ट ईएमआई’ की भी एक लागत होती है. इसलिए ‘नो कॉस्ट ईएमआई’ का ऑफर स्वीकारने से पहले आपको इसकी बारीकियां समझना ज़रूरी है वरना शॉक लगने का खतरा है.

    आपको ये मालूम होना चाहिए कि क्रेडिट कार्ड की बकाया रकम पर लगने वाले ब्याज पर भी आपको GST देना पड़ सकता है. बता दें कि वित्तीय संस्थानों की बहुत सारी सर्विसेज और चार्जेज GST के दायरे में आती हैं जो ग्राहकों से ही वसूला जाता है. क्रेडिट कार्ड पर लगने वाला ब्याज भी इसी दायरे में शामिल है, यह जीएसटी क्रेडिट कार्ड लेनदेन के ब्याज पर लगता है. तो स्वाभाविक है कि अगर आपने क्रेडिट कार्ड से किए खर्च को नो कॉस्ट ईएमआई में तब्दील किया तो बिल आने पर ब्याज के ऊपर 18 फीसदी जीएसटी भी जुड़ेगा. अगर आप EMI के लिए 25 फीसदी ब्याज दे रहे हैं तो उस पर 18 फीसदी जीएसटी जोड़ने के बाद ब्याज की पूरी लागत बढ़ जाएगी.

    अब सवाल ये है कि अगर नो कॉस्ट ईएमआई है तो उस पर GST क्यों? दरअसल क्रेडिट कार्ड जारी करने वाला बैंक तो अपना ब्याज लेता है लेकिन सामान बेचने वाला रिटेलर आपको इंस्टैंट डिस्काउंट के रूप में जो ऑफर देता है वो आपकी EMI की पूरी अवधि के दौरान वसूले जाने वाले ब्याज के बराबर रकम होती है. इसलिए रिटेलर दावा करता है कि आपके लिए इस EMI की कोई लागत नहीं है या ये नो कॉस्ट ईएमआई है. लेकिन आपको जो ड्सकॉऊंट ऑफर किया जा रहा है उसमें आमतौर पर सिर्फ ईएमआई का ब्याज शामिल होता है, उस ब्याज पर सरकार की तरफ से वसूला जाने वाला जीएसटी नहीं।

    credit card late payment No Cost EMI penalty payment
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleचढ़ते बाजार में क्यों सतर्क नज़र आ रहे हैं म्यूच्यूअल फण्ड मैनेजर
    Next Article सर्दियों में घर खरीदना क्यों होता है फायदे का सौदा ?
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.