क्रेडिट कार्ड की अहमियत और जरूरत दोनों ही आज के समय में बढ़ती जा रही है, इसके साथ ही बेहतरीन खूबियों की वजह से क्रेडिट कार्ड की मांग भी लगातार बढ़ रही है। कई लोगों के पास एक से ज्यादा कार्ड होते हैं और कई बार लोग किसी कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल न होने पर उसे बंद करवा देते हैं। ज्यादा इस्तेमाल में न आने वाले क्रेडिट कार्ड को बंद करवाना कितना फायदेमंद और कितना नुकसानदायक है, इसके बारे में आज बात करते हैं.
अगर आप अपना कोई क्रेडिट कार्ड बंद करते हैं तो इसका सीधा मतलब यही है कि आपके पास मौजूद बाकी कार्ड के इस्तेमाल का औसत बढ़ जाएगा जो आपके क्रेडिट स्कोर पर बुरा असर डाल सकता है। वहीं अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड को एक्टिव रखते हैं तो इससे आपका यूटिलाइजेशन रेशियो बना रहेगा और आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर स्थिति में रहेगा।
Credit Card बंद करने से आपके अकाउंट की औसत उम्र कम हो जाती है और आपका credit score कम हो सकता है। अगर आपके credit card पर कोई वार्षिक फीस या रिन्यूअल फीस नहीं है तो कार्ड बंद करवाना नुकसानदेह हो सकता है। इसके अलावा अचानक खर्च बढ़ने की स्थिति में भी यह कार्ड आपकी मदद कर सकता है।
अगर आपको अपने क्रेडिट कार्ड के लिए फीस देनी है और आप उसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो ऐसे हालात में कार्ड बंद करना एक अच्छा फैसला हो सकता है। अगर आपके पास कई क्रेडिट कार्ड हैं और सभी कार्ड को मैनेज करना मुश्किल हो रहा है, तो आप जरूरत के आधार पर कुछ कार्ड बंद कर सकते हैं। ध्यान रखें कि किसी भी कार्ड को बंद करने से पहले सभी रिवॉर्ड पॉइंट और कैशबैक का फायदा ज़रूर उठा लें।

