फाइनेंस डेस्क – अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश की सोच रहे हैं, तो जियोफाइनेंस ऐप आपके लिए एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आया है। जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने अपने पहले न्यू फंड ऑफर (NFO) से शानदार शुरुआत की है और अब कोई भी व्यक्ति आसानी से इनके फंड्स में निवेश कर सकता है।
क्या है खास?
जियो ब्लैकरॉक ने तीन डेट म्यूचुअल फंड स्कीम्स से ₹17,800 करोड़ का निवेश जुटाया है:
जियो ब्लैकरॉक ओवरनाइट फंड
जियो ब्लैकरॉक लिक्विड फंड
जियो ब्लैकरॉक मनी मार्केट फंड
अब इन फंड्स में SIP या एकमुश्त (लंपसम) निवेश किया जा सकता है।
इन फंड्स को निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला — 67,000 से ज्यादा लोगों ने इसमें निवेश किया।
जियोफाइनेंस ऐप पर कैसे बनाएं अकाउंट?
JioFinance ऐप डाउनलोड करें (या खोलें)
होमपेज पर ‘Invest’ टैब पर क्लिक करें
आसान स्टेप्स फॉलो करते हुए अकाउंट बनाएं और निवेश शुरू करें
किसके लिए है ये फंड?
ये फंड खासतौर पर कम समय के निवेश और कम जोखिम वाले लोगों के लिए हैं।
आप जब चाहें पैसा निकाल सकते हैं — यानी लिक्विडिटी बनी रहती है।
ये फंड्स रिटेल निवेशकों, कंपनियों के ट्रेजरी विभाग और छोटे निवेशकों सभी के लिए मददगार हैं।
क्या फायदा मिलेगा?
कम जोखिम, अच्छा रिटर्न
पैसे निकालने की पूरी आजादी
कम समय के निवेश के लिए बेस्ट ऑप्शन

