प्राइवेट सेक्टर के दो बड़े बैंकों, ICICI Bank और HDFC Bank ने फिक्स्ड डिपॉज़िट पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। ICICI Bank ने 5 दिसंबर 2023 से 2 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक की एफडी पर नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। बैंक की ओर से निवेशकों को 4.75 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी तक का सबसे ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। HDFC Bank ने भी 5 करोड़ रुपये या उससे अधिक की सावधि जमा पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक अब 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की fixed deposite पर 4.75 फीसदी से 7.00 फीसदी तक ब्याज दे रहा है.
ICICI Bank की ऑफिसियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक सात से 14 दिन की अवधि के लिए 2 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये की FD पर ब्याज 4.75 फीसदी है. 30 दिन से 45 दिन की सावधि जमा पर ब्याज 5.5 फीसदी और 46 दिन से 60 दिन की FD पर ब्याज 5.75 फीसदी है. इसके अलावा 61 दिन से 90 दिन की फिक्स्ड डिपॉज़िट पर ब्याज 6 फीसदी, 91 दिन से 120 दिन की सावधि जमा पर ब्याज 6.5 फीसदी तय किया गया है. 121 दिन से 150 दिन की FD पर 6.5 फीसदी ब्याज, 271 दिन से 289 दिन की एफडी सावधि जमा पर 6.75 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है. बैंक एक साल से 389 दिन की FD पर 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है.
बता दें कि हाल ही में फेडरल बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम अवधि की कुछ चुनिंदा फिक्स्ड डिपॉज़िट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। अब बैंक आम नागरिकों को 500 दिनों की FD पर 7.50 फीसदी और 21 महीने से 3 साल से कम की सावधि जमा पर 7.05 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है. वहीं, बैंक सीनियर सिटीजन्स को दोनों अवधि की FD पर 0.50 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज दे रहे हैं.

