फाइनेंस डेस्क – हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर 18% जीएसटी हटाने की संभावना से इंश्योरेंस सेक्टर के शेयरों में आज तेजी देखी जा रही है। जीएसटी ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) ने सुझाव दिया है कि इन पर जीएसटी न लगाया जाए। अगर जीएसटी काउंसिल और राज्यों में सहमति बन गई, तो इंश्योरेंस प्रोडक्ट सस्ते हो जाएंगे, जिससे ज्यादा लोग इन्हें खरीद सकेंगे और कंपनियों का रेवेन्यू बढ़ सकता है।
ब्रोकरेज हाउस सेंट्रम की राय
सेंट्रम का कहना है कि जून तिमाही में ULIPs (यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान) की मांग कमजोर रही, लेकिन सेक्टर में लंबी अवधि की ग्रोथ अच्छी रहने की उम्मीद है। FY25–28 के दौरान प्राइवेट कंपनियों के लिए APE (एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवैलेंट) ग्रोथ 12–15% CAGR रहने का अनुमान है, जबकि LIC के लिए यह 8% CAGR हो सकती है।
टॉप इंश्योरेंस स्टॉक्स और टारगेट प्राइस
SBI Life – रेटिंग: BUY | करंट प्राइस: ₹1,859 | टारगेट: ₹2,171
HDFC Life – रेटिंग: BUY | करंट प्राइस: ₹796 | टारगेट: ₹925
ICICI Prudential – रेटिंग: BUY | करंट प्राइस: ₹632 | टारगेट: ₹725
Max Financial Services – रेटिंग: ADD | करंट प्राइस: ₹1,643 | टारगेट: ₹1,656
LIC – रेटिंग: BUY | करंट प्राइस: ₹899 | टारगेट: ₹1,231
कंपनियों का परफॉर्मेंस
VNB मार्जिन – प्राइवेट कंपनियों के लिए 20.1% से 27.4% (6–260 bps की सालाना बढ़त), LIC के लिए 15.4% (150 bps की बढ़त)।
VNB ग्रोथ – प्राइवेट कंपनियों में 12–32% (ICICI Prudential को छोड़कर)।
एजेंट नेटवर्क – सभी कंपनियों में एजेंट की संख्या बढ़ी।
पर्सिस्टेंसी रेश्यो – 13वें महीने का रेश्यो ज्यादातर कंपनियों में गिरा, लेकिन SBI Life में सुधार; 61वें महीने का रेश्यो ज्यादातर में बढ़ा, जबकि ICICI Prudential में गिरावट रही।

