देश की प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी Infosys ने बताया कि उसे Income Tax department से आकलन वर्ष 2020-21 के लिए 341 करोड़ रुपये का tax demand नोटिस मिला है। आपको बता दें, कंपनी को यह टैक्स डिमांड नोटिस IT act की विभिन्न धाराओं के तहत दिया गया है।
नोटिस को लेकर Infosys की ओर से एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी में कहा गया है कि कंपनी फिलहाल इस नोटिस के चौथी तिमाही के नतीजों पर पड़ने वाले असर का मूल्यांकन कर रही है और इस आदेश के खिलाफ अपील दायर करने की स्थिति का भी मूल्यांकन कर रही है. है। इसके अलावा कंपनी ने बताया कि उसकी एक सहायक कंपनी को आकलन वर्ष 2014-15 के लिए 15 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड मिला है। कंपनी अपने चौथी तिमाही के नतीजों पर इस रिफंड के असर का भी मूल्यांकन कर रही है।
इससे पहले हाल ही में कंपनी की ओर से बताया गया था कि असेसमेंट ऑर्डर के मुताबिक, देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी फर्म को 2,763 करोड़ रुपये की टैक्स देनदारी के साथ 6,329 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड मिलने वाला है। ब्याज सहित उक्त रिफंड निर्धारण वर्ष 2007-08 से 2018-19 से संबंधित है।
कल के कारोबारी सत्र में एनएसई पर इंफोसिस के शेयर 0.037 फीसदी या 0.55 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1497.50 रुपये पर बंद हुए। वहीं, बीएसई पर शेयर 0.20 फीसदी या 3 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1495.80 रुपये पर बंद हुआ।

