वैश्विक बाज़ारों में शानदार तेज़ी के रुख को बरकरार रखते हुए भारतीय शेयर बाज़ारों ने 27 दिसंबर को शानदार उड़ान भरी और लगातार चौथे दिन तेजी देपर बंद हुए. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 701.63 अंक बढ़कर 72,038.43 पर और निफ्टी 213.50 अंक की तेजी लेकर 21,654.80 पर बंद हुआ है। शेयर बाजार में लिस्ट लगभग 1801 शेयर बढ़े हैं वहीं 1848 शेयर गिरे है जबकि 124 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। टॉप गेनर की बात करें तो हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज ऑटो, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा मोटर्स निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि ओएनजीसी, एनटीपीसी, अदानी एंटरप्राइजेज, यूपीएल और अदानी पोर्ट्स निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सिर्फ तेल-गैस और पावर में ही गिरावट रही, बाकि सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। ऑटो, बैंक और मेटल में 1 फीसदी की शानदार बढ़त देखने को मिली है। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर बढ़त में रहे, निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में तेजी रह। निफ्टी बैंक के शेयरों में खरीदारी रही।
निफ्टी 50 ने आज दिन की मजबूती के साथ शुरुआत की, दोपहर सत्र में मामूली करेक्शन देखने को मिला। ऑटो, बैंकिंग और मेटल शेयरों में बाद में आई खरीदारी ने निफ्टी को 213.40 अंकों की बढ़त के साथ 21,654.75 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने सहायता दी। कई दिन से शानदार प्रदर्शन करने वाले मिड और स्मॉलकैप ने आज के कारोबार में कमजोर प्रदर्शन किया।

