तीन दिन की लम्बी छुट्टी के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाज़ार हलकी तेज़ी के साथ खुले मगर आधे घंटे में ही तेज़ी की तरफ बढ़ चले. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में सौ अंकों से ज़्यादा की बढ़त दिख रही है वहीँ निफ़्टी इंडेक्स भी 69 अंको की तेज़ी नज़र आ रही है। निफ़्टी मिडकैप और निफ़्टी बैंक में तेज़ी का रुख है.
सुबह 10 बजे तक एनएसई पर 1398 शेयर हरे निशान में और 508 शेयरों में लाल निशान में कारोबार हो रहा था। आज लार्ज कैप की अपेक्षा मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में खरीदारी का ट्रेंड देखा जा रहा है। ऑटो, सरकारी बैंक, फार्मा, मीडिया और एनर्जी सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही है।
सेंसेक्स में एलएंडटी, एसबीआई, अल्ट्राटेक, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, एनटीपीसी, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एमएंडएम, आईटीसी, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, नेस्ले, टाइटन, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक,एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, जेएसडब्लू स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक हरे निशान में है। वहीँ टेक महिंद्रा, टीसीएस, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक और एचयूएल के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
वैश्विक बाज़ारों की बात करें तो एशिया के बाजारों में मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सियोल, बैंकॉक और इंडोनेशिया के बाजारों में हरे निशान में कारोबार हुआ है। क्रिसमस के कारण अमेरिकी बाजारों छुट्टी है। आखिरी कारोबार सत्र में अमेरिकी बाजार मिलेजुले ही बंद हुए थे। कच्चा तेल हल्की तेजी के साथ 78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्लूटीआई क्रूड भी 73 डॉलर के आसपास बना हुआ है। कल क्रिसमस के छुट्टी के कारण सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बंद था।

