घरेलू शेयर बाजार में मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच आज फिर जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। ये तेज़ी आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में नज़र आ रही है। निफ्टी 21550 के पार पहुंच गया है वहीँ सेंसेक्स में करीब 350 अंकों की बढ़त दिख रही है। सेक्टर्स की बात करें तो आज हर सेक्टर में तेजी का माहौल है। निफ्टी पर एफएमसीजी, फार्मा, बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो, आईटी, मेटल और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में नजर आ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 343 अंकों की बढ़त दिख रही है और यह 71,780 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी 106 अंक बढ़कर 21559 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज दिग्गज शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। आज के टॉप गेनर्स में TCS, RELIANCE, TECHM, WIPRO, INFY,NTPC शामिल हैं। जबकि टॉप लूजर्स में SUNPHARMA, HINDUNILVR M&M, MARUTI शामिल हैं।
घरेलू शेयर बाजार के लिए आज वैश्विक संकेत बेहतर दिख रहे हैं। आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में खरीदारी दिख रही है. इससे पहले मंगलवार को भी अमेरिकी बाजार बढ़त पर बंद हुए थे। मंगलवार को डाउ जोंस इंडस्ट्रियल 252 अंकों की बढ़त के साथ 37557.92 के स्तर पर बंद हुआ। अमेरिका में 10 साल की बॉन्ड यील्ड अभी भी 4 फीसदी से नीचे 3.92 फीसदी पर है, जिससे अमेरिकी बाजार को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है. और
उतार-चढ़ाव के बीच ब्रेंट क्रूड में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड 79 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर रहा है। इस बीच अमेरिकी क्रूड यानी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट आज सपाट 73.92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल की मांग को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. पिछले कुछ दिनों में क्रूड 72 डॉलर से 90 डॉलर के बीच रहा है।

