आज लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में मामूली रिकवरी देखने को मिली, कारोबार के दौरान बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला हालांकि, अंत में बाजार ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार बंद किया. बुधवार को सेंसेक्स 224.45 अंक की बढ़त के साथ 76,724.08 अंक पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी 50 महज 37.15 अंक की बढ़त के साथ 23,213.20 अंक पर बंद हुआ.
सेंसेक्स की कंपनियों में आज जोमैटो का शेयर सबसे ज्यादा 5.13 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे ज्यादा 2.86 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी का शेयर 3.91 प्रतिशत, पावर ग्रिड का 3.03 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक का 2.24 प्रतिशत, मारुति सुजुकी का 1.81 प्रतिशत, टेक महिंद्रा का 1.62 प्रतिशत, लार्सन एंड टूब्रो का 1.22 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 1.01 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स का 1.01 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक का 0.92 प्रतिशत, एचसीएल टेक का 0.70 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट का 0.67 प्रतिशत, इंफोसिस का 0.63 प्रतिशत, भारती एयरटेल का 0.63 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 0.57 प्रतिशत, टीसीएस का 0.48 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक का 0.09 प्रतिशत और इंडसइंड बैंक का 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
वहीं दूसरी ओर एक्सिस बैंक का शेयर 2.28 फीसदी, बजाज फिनसर्व का 2.27 फीसदी, बजाज फाइनेंस का 2.24 फीसदी, टाटा मोटर्स का 0.99 फीसदी, नेस्ले इंडिया का 0.80 फीसदी, सन फार्मा का 0.61 फीसदी, एशियन पेंट्स का 0.39 फीसदी, टाटा स्टील का 0.28 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक का 0.15 फीसदी, टाइटन का 0.14 फीसदी और आईटीसी का शेयर 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

