Close Menu
    What's Hot

    Joiai Demystified: A Complete Insight

    September 10, 2026

    Chat with AI Friend: A Ultimate Guide

    September 9, 2026

    The Vision of Our Dream AI: Empowering Technology

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»भारतीय स्टार्ट-अप, ज़ूपी के संस्थापक और सह-संस्थापक को फोर्ब्स एशिया की ‘30 अंडर 30’ में कन्ज़्यूमर टेक्नोलॉजी सेगमेन्ट में शामिल किया गया
    प्रेस विज्ञप्ति

    भारतीय स्टार्ट-अप, ज़ूपी के संस्थापक और सह-संस्थापक को फोर्ब्स एशिया की ‘30 अंडर 30’ में कन्ज़्यूमर टेक्नोलॉजी सेगमेन्ट में शामिल किया गया

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 21, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Indian Startup, Zupee's Founder & the Cofounder have made it to the Forbes Asia "30 Under 30" in the Consumer Technology segment
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीकानेर: अग्रणी कौशल आधारित ऑनलाईन गेमिंग स्टार्ट-अप ज़ूपी के संस्थापक एवं सीईओ दिलशेर सिंह माल्ही को प्रतिष्ठित फोर्ब्स एशिया की ‘‘30 अंडर 30’’ 2021 लिस्ट में कन्ज़्यूमर टेक्नोलॉजी कैटेगरी में शामिल किया गया है। दिलशेर, राजस्थान के बीकानेर से हैं। उन्होंने गेमिंग एवं गेमीफिकेशन में तकनीक-उन्मुख इनोवेशन्स के माध्यम से सशक्तीकरण एवं मनोरंजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2018 में ज़ूपी की शुरूआत की। अब ज़ूपी अपने संचालन के चौथे वर्ष में है और लगातार विकसित होते हुए प्रतिस्पर्धी ऑनलाईन गेमिंग एवं गेमीफिकेशन उद्योग में अग्रणी स्थिति पर स्थापित हो चुका है। अपनी व्यापक विकास योजनाओं के तहत कंपनी ने पिछली दो तिमाहियों में 100 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती की है।

    ज़ूपी के सीटीओ एवं सह-संस्थापक सिद्धान्त सौरभ को भी दिलशेर के साथ इस सूची में शामिल किया गया है। सिद्धान्त कंपनी की शुरूआत से ही ज़ूपी के साथ जुड़े हुए हैं और ज़ूपी में टेक का नेतृत्व करते हैं।

    इस सम्मान के बारे में बात करते हुए दिलशेर सिंह माल्ही, संस्थापक एवं सीईओ, ज़ूपी ने कहा, ‘‘मेरे लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है कि प्रतिष्ठित जूरी सदस्यों के बोर्ड ने 2500 नामांकनों में से मुझे चुना है। फोर्ब्स उद्यमों की नेतृत्व, उद्यमी, इनोवेशन, डिसरप्शन की क्षमताओं एवं भावी संभावनाओं को पहचानता है। मुझे खुशी है कि मुझ उन लोगों की सूची में शामिल किया गया है जो अर्थपूर्ण इनोवेशन्स के साथ लोगों के जीवन में बदलाव ला रहे हैं।’’

    इस सम्मान के बारे में बात करते हुए डॉ सुबी चतुर्वेदी, चीफ़ कॉर्पोरेट अफे़यर्स एण्ड पॉलिसी ऑफिसर, ज़ूपी ने कहा, ‘‘दिलशेर देश के सबसे प्रतिभाशाली लोगों में से एक हैं और मुझे खुशी है के फोर्ब्स ने भारतीय ऑनलाईन गेमिंग सेक्टर एवं बड़े कन्ज़्यूमर टेक उद्योग में उनके योगदान को पहचाना है। दिलशेर और सिद्धान्त ने ज़ूपी को अग्रणी प्रतिस्पर्धी गेमिंग एवं गेमीफिकेशन स्टार्ट-अप बनाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। पिछली दो तिमाहियों में लगातार विकास दर्ज करने के बाद ज़ूपी स्किल गेमिंग सेगमेन्ट में शीर्ष पायदान पर अपने आप को स्थापित कर चुकी है औरआने वाले समय में यूज़र्स को प्राथमिकता देना जारी रखेगी। हम न केवल मनोरंजन को बढ़ावा देने के साथ-साथ नौकरियों के सृजन, कौशल, बेरोज़गारी उन्मूलन तथा लर्निंग को रोचक एवं मज़ेदार बनाने के लिए भी निरंतर काम कर रहे हैं।’

    ‘ज़ूपी ने एशिया से 30 वर्ष सेकम उम्र के 30 युवा उद्यमियों एवं ट्रेल ब्लेज़र्स को सम्मानित किया है, जो ‘न्यू नॉर्मल’ के इस दौर में उल्लेखनीय काम कर रहे हैं तथा कोविड-19 की चुनौतियों के बीच नए अवसर तलाश कर अप्रत्याशित चुनौतियों को दूर करने के लिए प्रयासरत हैं। भारतीय टेक स्टार्ट-अप्स आज दुनिया भर के निवेशकों को लुभा रहे हैं। बेन एण्ड कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में भारतीय टेक स्टार्ट-अप्स ने विदेशी निवेशकों से 10 बिलियन डॉलर की राशि जुटाई। परिणामस्वरूप भारत इस साल की फोर्ब्स ‘‘30 अंडर 30’ एशिया लिस्ट में सबसे ज़्यादा प्रतिनिधित्व वाला देश बन गया है, जहां से कुल 76 सदस्यों को सूचीबद्ध किया गया है।

    इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी- कानपुर के पूर्वछात्र दिलशेर सिंह माल्ही और सिद्धान्त सौरभ के दिमाग की उपज ज़्यूजी के अब तक 10 मिलियन से अधिक यूज़र्स हैं। इसके नाम पर कई गेमिंग प्रोडक्ट्स हैं। प्रमुख ज़ूपी गेम गणित, फिल्मों एवं खेल सहित कई विषयों पर क्विज़ टूर्नामेन्ट का आयोजन करता है, जहां यूज़र्स पुरस्कार एवं सम्मान पाने के लिए कई खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं। गुरूग्राम, भारत आधारित यह स्टार्ट-अप अब तक मैट्रिक्स पार्टनर्स, वेस्ट कैप ग्रुप, स्माईल ग्रुप, फाल्कन ऐज कैपिटन और ओरिओस वेंचर पार्टनर्स से 20 मिलियन डॉलर की राशि जुटा चुका है।

    डॉ सुबी चतुर्वेदी, चीफ़ कॉर्पोरेट अफ़ेयर्स एण्ड पॉलिसी ऑफिसर ने बताया कि गेमिंग के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाना ज़ूपी का मुख्य उद्देश्य है, यानि इसके द्वारा यूज़र को रोचक एवं मज़ेदार गेमीफाईड ऐप्लीकेशन्स के माध्यम से व्यक्तिगत सुधार, कौशल प्रशिक्षण, लर्निंग, री-लर्निंग एवं कमाई का मौका मिलता है। संस्थापक एवं सीईओ दिलशेर का मानना है कि लोगों को वही करना चाहिए, जिसके लिए उनके मन में जुनून है।

    अपनी शुरूआत के बाद से ज़ूपी सबसे लोकप्रिय प्रतिस्पर्धी ऑनलाईन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक बन चुका है, जिसके 10 मिलियन से अधिक यूज़र्स हैं और एक उपभोक्ता पहले 3 सालों में 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च करता है।

    फोर्ब्स 2021 की 30 अंडर 30 एशिया लिस्ट की प्रमुख कैटेगरीज़ में शामिल हैं- कन्ज़्यूमर टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेन्ट एण्ड स्पोर्ट्स; फाइनैंस एण्ड वेंचर कैपिटल; मीडिया, मार्केटिंग एण्ड एडवरटाइज़िंग; रीटेल एण्ड ई-कॉमर्स; एंटरप्राइज़ टेक्नोलॉजी; इंडस्ट्री, मैनुफैक्चरिंग एण्ड एनर्जी; हेल्थकेयर एण्ड साइन्स; सोशल इम्पैक्ट एण्ड द आर्ट्स।

    zupee
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleव्यापार सुधारों पर बंगलादेश के साथ समझौते को मंजूरी
    Next Article कृषि निर्यात में 18.49 प्रतिशत की वृद्धि
    Finance Khabar

    Related Posts

    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन

    September 2, 2026

    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

    September 1, 2026

    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत

    August 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Delve into the Top 100 Free AI-Based NSFW Image Tools
    September 9, 2026
    Unveil the Best AI Girlfriend Solutions
    September 9, 2026
    The Revolution of Spicy AI: Comprehensive Overview
    September 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.