Close Menu
    What's Hot

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»कृषि निर्यात में 18.49 प्रतिशत की वृद्धि
    अन्य

    कृषि निर्यात में 18.49 प्रतिशत की वृद्धि

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    कृषि निर्यात में 18.49 प्रतिशत की वृद्धि
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: कोरोना संकट के बावजूद गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2020..21 के दौरान कृषि और इससे संबंधित वस्तुओं के निर्यात में 18.49 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

    अप्रैल 2020 से फरवरी 2021 के दौरान कृषि और इससे संबंधित वस्तुओं का निर्यात 2.74 लाख करोड़ था जबकि इसके पूर्व के वर्ष में इसी अवधि के दौरान कृषि वस्तुओं का निर्यात 2.31 लाख करोड़ रुपए था। इससे स्पष्ट होता है निर्यात में 18.49 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

    वर्ष 2019..20 के दौरान देश से कृषि और संबंधित वस्तुओं का निर्यात 2.52 लाख करोड़ का था जबकि आयात 1.47 लाख करोड़ रुपए का था।
    जिन वस्तुओं का निर्यात में महत्पूर्ण योगदान है उनमें गेहूँ, गैर बासमती चावल, सोया मिल, मसाले, चीनी, कपास, ताजी सब्जियां, प्रसंस्कृत सब्जियां और एल्कोहलिक पेय प्रमुख हैं।

    गेहूँ और अन्य अनाजों के निर्यात में गत वर्ष की तुलना में जबरदस्त उछाल आया है। गेहूँ का निर्यात जो 425 करोड़ रुपये का था, वह बढ़कर 3283 करोड़ रुपये और अन्य अनाजों का 1318 करोड़ रुपये से बढ़कर 4542 करोड़ रुपये हो गया है। अफगानिस्तान को 50000 टन और लेबनान को 40000 टन गेहूँ का निर्यात किया गया। इस प्रकार से गेहूँ के निर्यात में 727 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई।

    इसी तरह से गैर बासमती चावल के निर्यात में 132 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वर्ष 2019..20 में 13030 करोड़ के गैर बासमती चावल का निर्यात किया गया था जो 2020..21 में बढ़कर 30277 करोड़ हो गया।

    नए बाजार के कारण चावल के निर्यात में वृद्धि हुई। इन बाजारों में ब्राजील, टाइमर लेस्टी, पापुआ न्यू गिनी, चिली आदि प्रमुख हैं। टोगो, सेनेगल, मलेशिया, मेडागास्कर, इराक, बंगलादेश, वियतनाम, मोजांबिक आदि देशों को भी चावल का निर्यात किया गया।

    सोया मिल के निर्यात में 132 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वर्ष 2019..20 में इसका निर्यात 3087 करोड़ रुपए था जो 2020..21 में बढ़कर 7224 करोड़ रुपए हो गया।

    अप्रैल 2020 से फरवरी 2021 के दौरान मसालों का निर्यात 26257 करोड़, चीनी का 17072 करोड़, कपास 11373 करोड़, ताजी सब्जियों का 4780 करोड़ और प्रसंकृत सब्जियों का 2846 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया। इस दौरान कृषि और इससे संबंधित वस्तुओं का 141034.25 करोड़ रुपये का आयात किया गया।

    agri export
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleभारतीय स्टार्ट-अप, ज़ूपी के संस्थापक और सह-संस्थापक को फोर्ब्स एशिया की ‘30 अंडर 30’ में कन्ज़्यूमर टेक्नोलॉजी सेगमेन्ट में शामिल किया गया
    Next Article शेयर बाजार में अच्‍छी रिकवरी
    Finance Khabar

    Related Posts

    ITR फाइलिंग: कम आय वालों को भी कब भरना जरूरी

    September 2, 2025

    Nothingफ़ोन (3) और Nothingहेडफ़ोन (1) की बिक्री अब भारत में

    July 16, 2025

    Bajaj Finserv लेकर आया है ब्लॉकबस्टर EMI डेज़: फाइनैंसिंग की सुविधा और बड़े डिस्काउंट के साथ अपने होम अप्लायंसेज को अपग्रेड करने का शानदार मौका

    April 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.