देश में बढ़ता प्रदूषण खास कर वायु प्रदूषण बड़े स्तरों पर लोगों के स्वास्थ को नुकसान पहुंचा रहा है। लेकिन अब रिसर्च में खुलासा हुआ है कि वायु प्रदूषण सिर्फ आपके हेल्थ पर ही नहीं बल्कि भारतीय व्यापार के लिए भी बड़ा खतरा बनता जा रहा है। हाल ही जारी एक रिसर्च के मुताबिक वायु प्रदूषण के कारण हर साल भारतीय व्यवसायों को 95 बिलियन डॉलर यानी 7 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो रहा है। जो कि भारत की कुल सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी का लगभग 3 प्रतिशत है।
रिसर्च में ये भी दावा किया गया है कि हर साल उपभोक्ता से जुड़े व्यवसायों को 22 बिलियन अमरीकी डॉलर के राजस्व का घाटा होता है। ये रिसर्च डलबर्ग एडवाइजर्स और उद्योग समूह सीआईआई द्वारा किया गया है। रिसर्च में कहा गया है कि ये भारतीय व्यापार को होने वाले ये नुकसान सालाना टैक्स संग्रह 50 प्रतिशत के बराबर है और ये भारत के हेल्थ बजट का डेढ़ गुना है।

