अगर आपकी रुचि टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की कारों में है और आप भी टोयोटा का कोई मॉडल खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको जल्दी करनी चाहिए क्योंकि 1 अप्रैल से टोयोटा अपने चुनिंदा मॉडलों के कुछ ग्रेड की कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है।
कंपनी ने कहा है कि यह बढ़ोतरी 1 फीसदी होगी. टोयोटा ने कीमतों में बढ़ोतरी का कारण बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन खर्च को बताया है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर हैचबैक ग्लैंज़ा से लेकर प्रीमियम एसयूवी फॉर्च्यूनर तक कई प्रकार के वाहन बेचता है, जिनकी कीमत 6.86 लाख रुपये से 51.44 लाख रुपये के बीच है।
इससे पहले किआ इंडिया ने भी 1 अप्रैल, 2024 से अपनी सभी कारों की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इससे पहले, मारुति सुजुकी ने भी इस साल सभी मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। मारुति सुजुकी इंडिया ऑल्टो से लेकर इनविक्टो तक कई लोकप्रिय कारें बेचती है। इनकी कीमत 3.54 लाख रुपये से 28.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

