गुरुवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली है। बीएसई सेंसेक्स 655 अंक की बढ़त के साथ 73,651 अंक पर और एनएसई निफ्टी 203 अंक बढ़त के साथ 22,326 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी बैंक में भी आज ज़ोरदार तेजी देखी गई .
बड़े शेयरों की तुलना में आज मिड और स्मॉल कैप शेयरों में खरीदारी कम रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 238 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।
एसबीआई, एमएंडएम, पावर ग्रिड, नेस्ले, टाटा स्टील, एलएंडटी, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, एनटीपीसी, इंफोसिस, भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, एचयूएल, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, रिलायंस और एचसीएल टेक दबाव में बंद हुए हैं।
एशियाई बाज़ारों में ताइपे, सियोल, टोक्यो, जकार्ता और बैंकॉक के बाजारों में गिरावट देखी गई है। वहीं चीन के शंघाई और हांगकांग के बाजार तेजी के साथ बंद हुए हैं। उधर यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में तेजी का दौर है कच्चे तेल में भी तेजी बनी हुई है.

