नई दिल्ली: ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने NSDL पेमेंट्स बैंक के साथ समझौता किया है. इसके तहत NSDL पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों को ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के प्रोडक्ट्स का आसानी से एक्सेस मिलेगा. डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से NSDL पेमेंट्स बैंक के ग्राहक लाइफ इंश्योरेंस को पेपरलैस, सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के खरीद सकेंगे. इस समझौते से ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस को अपने डिस्ट्रीब्यूशन टच प्वॉइंट्स बढ़ाने में भी मदद मिलेगी.
NSDL पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों को मिलेंगे प्रोडक्ट्स
कंपनी ने बयान में कहा है कि इस समझौते के बाद ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस अपने ग्राहकों के लिए केंद्रित प्रोटेक्शन और सेविंग्स प्रोडक्ट्स को NSDL पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों को उपलब्ध कराएगी. इन इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की मदद से NSDL पेमेंट्स बैंक उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा मुहैया करेगी और उनके वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगी.
बयान के मुताबिक, यह ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस की ओर से देश की गैर-बीमित आबादी को कवर करने की भी कोशिश है. इसके लिए कंपनी देश भर में मौजूद NSDL पेमेंट्स बैंक के बड़े प्वॉइंट ऑफ सेल (POS) नेटवर्क पर इनोवेटिव और आसानी से समझने वाले इंश्योरेंस POS प्रोडक्ट्स को ऑफर करेगी.

