Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»पिछली छमाही में मकानों की बिक्री 11 साल के उच्च स्तर पर
    फीचर न्यूज

    पिछली छमाही में मकानों की बिक्री 11 साल के उच्च स्तर पर

    News DeskBy News DeskJuly 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    sales
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मांग में निरंतर तेजी के कारण पिछली छमाही में मकानों की बिक्री 1.73 लाख इकाई के साथ 11 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। रियल एस्टेट कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि के दौरान देश के आठ प्रमुख शहरों में कार्यालय की मांग रिकॉर्ड 34.7 मिलियन वर्ग फुट पर पहुंच गई। वार्षिक आधार पर, इस साल जनवरी से जून के बीच आठ प्रमुख शहरों में आवासीय बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 1,73,241 इकाई हो गई, जबकि कार्यालय स्थान की मांग 33 प्रतिशत बढ़कर 34.7 मिलियन वर्ग फुट हो गई।

    खबरों के अनुसार, नाइट फ्रैंक इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि मजबूत आर्थिक बुनियादी बातों और स्थिर सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण भारत का रियल एस्टेट बाजार पिछली कुछ तिमाहियों में तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 2024 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में प्रीमियम आवास की कुल बिक्री में 34 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। मुंबई में आवासीय बिक्री जनवरी-जून 2024 में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 47,259 इकाई हो गई, जबकि शहर में कार्यालय स्थान की मांग 79 प्रतिशत बढ़कर 5.8 मिलियन वर्ग फुट हो गई।

    वहीँ दिल्ली-एनसीआर में आवासीय बिक्री चार प्रतिशत घटकर 28,998 इकाई रह गई, जबकि कार्यालय स्थान की मांग 11.5 प्रतिशत बढ़कर 5.7 मिलियन वर्ग फुट हो गई। बेंगलुरु में आवासीय बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 27,404 इकाई हो गई, जबकि कार्यालय स्थान की मांग 21 प्रतिशत बढ़कर 8.4 मिलियन वर्ग फुट हो गई। पुणे में आवासीय बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 24,525 इकाई हो गई, जबकि कार्यालय स्थान की मांग 88 प्रतिशत बढ़कर 4.4 मिलियन वर्ग फुट हो गई। इस अवधि के दौरान चेन्नई में आवासीय मांग में उछाल और कार्यालय स्थान की मांग में गिरावट देखी गई। हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद में आवासीय और कार्यालय स्थान दोनों की मांग में वृद्धि दर्ज की गई।

    home sales last half year sales increase
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleमोबाइल टैरिफ में इज़ाफ़े का असर मुद्रास्फूर्ति में दिखना लाज़मी
    Next Article मामूली बढ़त के साथ 80 हज़ार के पार बंद हुआ सेंसेक्स
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.