मुम्बई। आज गुरुवार यानी 14 मई 2020 को शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 885.72 अंक की गिरावट के साथ 31122.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 240.80 अंक की गिरावट के साथ 9142.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 24736 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 946 शेयर तेजी के साथ और 1368 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 159 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 9 पैसे की कमजोरी के साथ 75.56 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
वित्तीय बाजार के जानकारों का कहना है कि वित्त मंत्री के एमएसएमई के लिए जारी पैकेज को लेकर बाजार खुश नहीं है। यही कारण है कि कल की तेजी के बाद आज शेयर बाजार बुरी तरह से टूट गया।
भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 14 रुपये की तेजी के साथ 209.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 5 रुपये की तेजी के साथ 169.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 54 रुपये की तेजी के साथ 2,241.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 63 रुपये की तेजी के साथ 3,609.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। मारुति सुजुकी का शेयर करीब 78 रुपये की तेजी के साथ 5,114.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 29 रुपये की गिरावट के साथ 515.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इनफोसिस का शेयर करीब 36 रुपये की गिरावट के साथ 658.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। हिन्डाल्को का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 117.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। एचडीएफसी का शेयर करीब 80 रुपये की गिरावट के साथ 1,632.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 21 रुपये की गिरावट के साथ 428.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

