अगर म्यूचुअल फंड में सही तरीके से पैसा निवेश किया जाए तो ये आपको बड़ी संपत्ति बनाने में काफी मदद करते हैं। आज हम यहां फोकस्ड कैटेगरी म्यूचुअल फंड के बारे में बात करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि फोकस्ड फंड वे म्यूचुअल फंड होते हैं जो केवल कुछ श्रेणियों के शेयरों तक ही सीमित होते हैं। इस प्रकार के म्यूचुअल फंडों को अपनी संपत्ति का कम से कम 65 प्रतिशत हिस्सा इक्विटी और संबंधित उद्यमों में रखना होता है।
क्वांट फोकस्ड फंड ने पिछले 5 वर्षों में अपने निवेशकों को औसतन 22.06 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। अगर आपने पांच साल पहले इस फंड में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज इसकी वैल्यू 2.70 लाख रुपये हो गई होती. 360 वन फोकस्ड इक्विटी फंड ने पिछले 5 वर्षों में अपने निवेशकों को औसतन 21.66 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। अगर आपने पांच साल पहले इस फंड में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज इसकी वैल्यू 2.66 लाख रुपये हो गई होती.
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फोकस्ड इक्विटी फंड ने पिछले 5 वर्षों में अपने निवेशकों को औसतन 19.59 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस फंड में पिछले 5 साल में 1 लाख रुपये बढ़कर 2.44 लाख रुपये हो गया है. एचडीएफसी फोकस्ड 30 फंड ने पिछले 5 वर्षों में औसतन 19.14 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले 5 साल में इस फंड में निवेश की गई 1 लाख रुपये की रकम बढ़कर 2.40 लाख रुपये हो गई है.
फ्रैंकलिन इंडिया फोकस्ड इक्विटी फंड ने निवेशकों को औसतन 18.36 फीसदी का रिटर्न दिया है. अगर आपने पांच साल पहले इस फंड में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज इसकी वैल्यू 2.32 लाख रुपये हो गई होती. जबकि सुंदरम फोकस्ड फंड ने पिछले 5 सालों में अपने निवेशकों को औसतन 17.89 फीसदी का रिटर्न दिया है. इस फंड में पिछले 5 साल में 1 लाख रुपये बढ़कर 2.27 लाख रुपये हो गया है.

