Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इंश्योरेंस»GST से मिला अब LIC को बड़ा झटका
    इंश्योरेंस

    GST से मिला अब LIC को बड़ा झटका

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    lic
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पिछले कुछ समय से माल एवं सेवा (जीएसटी) द्वारा कंपनियों को धड़ाधड़ नोटिसें भेजी जा रहे हैं और तगड़ी बकाया रकम जुर्माने के साथ वसूलने की बात की जा रही है, इस कड़ी में GST की तरफ से अब देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC को झटका दिया गया है. कंपनी को वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 605.50 करोड़ रुपये का माल एवं सेवा (जीएसटी) जुर्माना आदेश मिला है। बीमा कंपनी द्वारा स्टॉक एक्सचेंजों में की गई नियामक फाइलिंग के अनुसार, यह आदेश मुंबई के संयुक्त राज्य कर (अपील) आयुक्त के समक्ष अपील योग्य है।

    खबर के अनुसार, एलआईसी ने नियामक फाइलिंग में कहा कि निगम ने महाराष्ट्र के लिए ब्याज और जुर्माने के लिए मांग आदेश प्राप्त किया है। यह मामला गलत लाभ पर ब्याज और इनपुट टैक्स क्रेडिट के देर से भुगतान से संबंधित है। एलआईसी की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, जीएसटी मांग आदेश के अनुसार एलआईसी को जीएसटी के रूप में ₹ 2,94,43,47,220, ब्याज के रूप में ₹ 2,81,70,71,780 और जुर्माने के रूप में ₹ 29,44,73,582 का भुगतान करने के लिए कहा गया है।

    LIC को मुंबई के डिप्टी कमिश्नर स्टेट टैक्स से ब्याज सहित 281 करोड़ रुपये और जुर्माने के रूप में 294 करोड़ रुपये का GST नोटिस मिला है जिसमें 29 करोड़ का जुर्माना है। मार्च 2024 में LIC को जमशेदपुर में केंद्रीय जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क के अतिरिक्त आयुक्त से दो वित्तीय वर्षों के लिए जीएसटी के कम भुगतान के लिए लगभग 178 करोड़ के जुर्माने का डिमांड नोटिस मिला था।

    खबर के मुताबिक एलआईसी ने गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 3,662.17 करोड़ रुपये का लाभांश चेक भी सौंपा। यह चेक वित्त मंत्री को एलआईसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) ने सौंपा। एलआईसी ने 1 मार्च 2024 को 2,441.45 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश दिया, जिससे वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र को दिया जाने वाला कुल लाभांश 6,103.62 करोड़ रुपये हो गया। एलआईसी के पास 52.85 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा की संपत्ति है।

    gst notice LIC Stock Market
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleभारतीय अरबपतियों की सूची में मुकेश से आगे निकले गौतम
    Next Article स्पाइसजेट पर अब और कड़ी निगाह रखेगा डीजीसीए
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.