हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भी भारतीय बाजार की शानदार शुरुआत हुई है. सेंसेक्स-निफ़्टी हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज सेंसेक्स 291.33 अंक उछलकर 70,800 के पार पहुंच गया है। वहीँ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इंडेक्स निफ्टी 92.05 अंक की बढ़त के साथ 21,274.75 अंक पर कारोबार कर रहा है. आईटी शेयरों में आज भी अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। टेकमहिंद्रा, इंफोसिस, विप्रो, टीसीएस जैसे दिग्गज शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। शेयर बाजार में बंपर तेजी निवेशक खूब फायदा उठाकर मोटी खूब कमाई कर रहे हैं. वहीँ शेयर मार्किट के विशेषज्ञ बाजार के महंगे मूल्यांकन के कारण विशेषज्ञ सावधानी से निवेश करने की सलाह दे रहे हैं। इसलिए छोटे निवेशकों को बहुत सोच-समझकर पैसा लगाना चाहिए. कभी भी बड़ा करेक्शन देखने को मिल सकता है.
उधर यूएस फेड रिजर्व ने लगातार तीसरी बार ब्याज दरें नहीं बढ़ाई हैं और 2024 से तीन बार दरों में कटौती देखने की बात सामने आ रही है। मुद्रास्फीति में कमी और फेड नीति से अच्छे संकेतों के कारण अमेरिका की 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4% से नीचे चली गई, जिससे बाजार को जबरदस्त ताकत मिली। वहीं, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में गिरावट आ रही है और यह 0.14% गिरकर 102.73 पर आ गया है। यह दो सप्ताह का सबसे निचला स्तर है.
कंपनी न्यूज़ की बात करें तो घरेलू वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा को सुरक्षा परीक्षण एजेंसी ANCAP ने झटका दिया है। ANCAP ने महिंद्रा एंड महिंद्रा एसयूवी के लोकप्रिय मॉडल स्कॉर्पियो-एन को शून्य रेटिंग दी है। हालाँकि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ऑस्ट्रेलिया के सुरक्षा मानकों के अनुसार आवश्यक बदलाव करने की बात कही है। ऑस्ट्रेलेशियन न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (एएनसीएपी) ने अपने एक बयान में कहा कि परीक्षण में महिंद्रा स्कॉर्पियो को मिली सुरक्षा रेटिंग इसके सभी संस्करणों पर लागू होती है।

