अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं, तो आपके लिए बेहतरीन मौका है क्योंकि जल्द ही बाजार में 5 नए NFO आ रहे हैं. इन 5 NFO में SBI और कोटक महिंद्रा समेत 5 अलग-अलग कंपनियों के NFO शामिल हैं।
बजाज फिनसर्व लार्ज कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ
इस NFO के तहत 20 अगस्त को यूनिट्स आवंटित की जाएंगी जो 12 अगस्त को बंद होगी। इस फंड में निवेश की शुरुआत सिर्फ 500 रुपये से की जा सकती है।
ग्रो निफ्टी ईवी और न्यू एज ऑटोमोटिव ईटीएफ एफओएफ डायरेक्ट-ग्रोथ
यह एनएफओ 7 अगस्त को बंद हो जाएगा। इस फंड में निवेश करने वाले लोगों को 14 अगस्त को यूनिट आवंटित की जाएंगी। इस फंड में निवेश की शुरुआत 500 रुपये से की जा सकती है। इसमें एसआईपी सिर्फ 100 रुपये से शुरू होती है।
कोटक निफ्टी मिडकैप 50 इंडेक्स फंड डायरेक्ट-ग्रोथ
यह NFO 25 जुलाई को लॉन्च हुआ था और 8 अगस्त को बंद होगा। इस फंड में किए गए निवेश के लिए 16 अगस्त को यूनिट्स आवंटित की जाएंगी। आप इस स्कीम में सिर्फ 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं।
SBI इनोवेटिव ऑपर्च्युनिटीज फंड डायरेक्ट-ग्रोथ
यह NFO 29 जुलाई को लॉन्च हुआ था और 12 अगस्त को बंद होगा। इस NFO में निवेश करने वाले लोगों को 20 अगस्त को यूनिट आवंटित की जाएंगी। इस NFO में आपको पहले दो निवेश में कम से कम 5000-5000 रुपये निवेश करना होगा। इसके अलावा आप इस स्कीम में 500 रुपये की SIP भी शुरू कर सकते हैं।
इन्वेस्को इंडिया मैन्युफैक्चरिंग फंड डायरेक्ट-ग्रोथ
यह NFO 8 अगस्त को बंद होगा। इस फंड में किए गए निवेश के तहत 14 अगस्त को यूनिट्स आवंटित की जाएंगी। इस फंड में न्यूनतम 1000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। इस फंड में 500 रुपये से भी SIP शुरू किया जा सकता है।

