कई कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद मंगलवार को सोने की कीमत में तेजी देखी गई है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA ) के मुताबिक 24 कैरेट सोने का आज का रेट 62,020 रुपये प्रति 10 ग्राम है, पहले ये 61,902 रुपये प्रति 10 ग्राम था. कल के सत्र में सोना 61,800 के स्तर को भी छू गया था वहीँ चांदी की कीमत स्थिर है और 73,600 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है. IBJA के मुताबिक 22 कैरेट सोने का रेट 60,530 रुपये, 20 कैरेट सोने की कीमत 60,530 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 50,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोना 1 डॉलर की बढ़त के साथ 2,041 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है वहीँ चांदी 0.108 डॉलर की बढ़त के साथ 24.22 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है. बता दें, यूएस फेड रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में नरमी के संकेत के बाद सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है. वायदा बाजार में सोने में हल्की गिरावट और चांदी में मामूली तेजी देखी जा रही है। 05 फरवरी 2024 के लिए सोने का कॉन्ट्रैक्ट 62,221 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है. वहीं, 05 मार्च 2024 वाली चांदी कॉन्ट्रैक्ट 0.19 फीसदी बढ़कर 74,551 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
देश के कुछ बड़े शहरों में सोने का रेट (24 कैरेट):
अहमदाबाद 62010 रूपये, दिल्ली 64140 रूपये, चंडीगढ़ 63540 रूपये, मुंबई 63600 रूपये, पुणे 62930 रूपये, कोलकाता 64030 रूपये, रांची 63250 रूपये, जयपुर 62630 रूपये, हैदराबाद 62550 रूपये, चेन्नई 62490 रूपये.

