नई दिल्ली: दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 342 रुपये की गिरावट के साथ 45,599 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold price today) के स्तर पर चला गया है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,941 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 2,007 रुपये बढ़कर 67,419 रुपये प्रति किलो (Silver price today) रह गयी जिसका पिछला बंद भाव 69,426 रुपये किलो था।
वैश्विक बाजारों में बिकवाली के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 358 रुपये की गिरावट के साथ 45,959 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,313 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, चांदी की कीमत 151 रुपये की तेजी के साथ 69,159 रुपये प्रति किलो हो गयी जिसका पिछला बंद भाव 69,008 रुपये किलो था।

