अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष जेरोम पॉवेल की गवाही के बाद अमेरिकी फेड दर में कटौती की उम्मीदों में इस हफ्ते भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने की वैश्विक कीमतों में इस हफ्ते 4 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है। सोने की घरेलू वायदा कीमत इस हफ्ते में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। MCX exchange पर 5 अप्रैल 2024 डिलीवरी वाला सोना 1 मार्च शुक्रवार को 63,563 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह सोना 8 मार्च शुक्रवार को 66,023 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस तरह रुपये की तेजी इस हफ्ते सोने की कीमत 2,460 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
सोने के साथ-साथ चांदी की हाज़िर कीमतों में भी बड़ा इजाफा हुआ है. MCX exchange पर 3 मई 2024 डिलीवरी वाली चांदी 1 मार्च शुक्रवार को 72,278 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। जबकि 8 मार्च शुक्रवार को यह 74,262 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह इस हफ्ते चांदी की कीमत में 1984 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है।
सोने की कीमतें वैश्विक स्तर पर शुक्रवार को बड़ी बढ़त के साथ बंद हुईं। Comex पर सोना 20.30 डॉलर की तेजी के साथ 2,185.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ. वहीं, gold spot 18.97 डॉलर की बढ़त के साथ 2178.95 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ.
कॉमेक्स पर शुक्रवार को चांदी का भाव 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 24.55 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ. वहीं silver spot 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 24.31 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई.

