फाइनेंस डेस्क – अब किराना स्टोर से लेकर ऑटो वाले तक, हर जगह UPI से पेमेंट करना आम हो गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप क्रेडिट कार्ड से UPI पेमेंट करके रिवॉर्ड और कैशबैक भी कमा सकते हैं?
RBI के एक फैसले के बाद अब RuPay नेटवर्क वाले क्रेडिट कार्ड्स को UPI से जोड़ने की सुविधा मिल गई है। इससे अब आप QR स्कैन करके क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं और साथ में रिवॉर्ड्स भी पा सकते हैं।
कैसे मिलेगा फायदा?
RuPay क्रेडिट कार्ड को UPI ऐप (जैसे PhonePe, Paytm, GPay) से लिंक करें
अब पेमेंट के वक्त बैंक अकाउंट की बजाय क्रेडिट कार्ड ऑप्शन चुनें
ये सुविधा सिर्फ मर्चेंट पेमेंट (C2M) के लिए है – यानी दुकानों या सेवाओं को पेमेंट
दोस्त, रिश्तेदार या मकान मालिक को पैसा भेजने में ये काम नहीं करेगा
कौन-कौन से कार्ड्स हैं फायदे वाले?
Axis Bank Supermoney Card
UPI पेमेंट पर 3% कैशबैक (Supermoney ऐप से)
हर महीने ₹500 तक कैशबैक
बाकी पेमेंट्स पर 1% रिवॉर्ड
फ्यूल, एजुकेशन, बीमा जैसी कैटेगरी में रिवॉर्ड नहीं
Yes Bank Klick – Kiwi Card
Kiwi App से UPI पेमेंट पर 1.5% रिवॉर्ड
Neon मेंबरशिप वाले को 2% तक
₹100 से ऊपर की पेमेंट पर ही रिवॉर्ड
यूटिलिटी बिल, बीमा पर रिवॉर्ड नहीं
HDFC Tata Neu RuPay Card
Tata Neu ऐप से UPI पेमेंट पर 1.5% रिवॉर्ड
लेकिन ऐप की स्पीड को लेकर कुछ यूज़र्स की शिकायत
कुछ जरूरी बातें:
2,000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर दुकानदार को MDR चार्ज देना पड़ता है, इसलिए कुछ लोग इसे एक्सेप्ट नहीं करते
ज़्यादातर दुकानों पर छोटे पेमेंट होते हैं, इसलिए RuPay क्रेडिट UPI आसानी से चल जाता है
आपके पास अगर Visa/MasterCard का क्रेडिट कार्ड है, तो आप बैंक से RuPay वर्जन भी मांग सकते हैं – यह वर्चुअल कार्ड होता है और आपकी मौजूदा लिमिट ही रहती है

