मुंबई: विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों के पाँच अरब डॉलर से अधिक बढ़ने से 09 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 550 अरब डॉलर के पार पहुँच गया।
रिजर्व बैंक द्वारा आज जारी आँकड़ों के अनुसार, 09 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा का भंडार 5.87 अरब डॉलर बढ़कर 551.51 अरब डॉलर पर पहुँच गया। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब इसमें वृद्धि हुई है। इससे पहले 02 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह 3.62 अरब डॉलर बढ़कर 545.64 अरब डॉलर पर रहा था।

