इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए देश की बड़ी ऑटो कंपनियां कई नई इलेक्ट्रिक गाड़ी लॉन्च करने की तैयारी में है। वाहन क्षेत्र की मारुति सुजुकी, हुंदै, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स जैसी बड़ी कंपनियां विभिन्न खंडों की मांग को पूरा करने के लिए नई ईवी मॉडल लाने की तैयारी में हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा आने वाले वर्षों में पांच नए बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन पेश करेगी। इसकी शुरुआत जनवरी, 2025 से होगी। ये इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (SUV) महिंद्रा के नवोन्मेषी INGLO मंच पर बनाए जाएंगे।
Hyundai Motor India ने देश में पहले मूल उपकरण विनिर्माताओं (OEM) में से है जिसने पूर्ण लंबी रेंज वाली SUV ‘कोना’ 2019 में उतारी थी। पिछले साल कंपनी ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी ION IQ 5 पेश की थी। EV का 2030 तक भारत के वाहन बाजार में हिस्सा लगभग 20 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा।
मारुति सुजुकी इंडिया इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में भारी निवेश कर रही है। 2024-25 में 550 किमी रेंज के साथ EV के रूप में नए सिरे से डिज़ाइन हाई-स्पेक इलेक्ट्रिक वाहन का उत्पादन शुरूकरने जा रही है। अगले सात-आठ साल में छह इलेक्ट्रिक वाहन लाने की योजना है।
टाटा मोटर्स का लक्ष्य 2026 तक अपने इलेक्ट्रिक मॉडल की संख्या को 10 करने का है। कंपनी की योजना कर्व EV और हैरियर EV सहित चार और ईवी मॉडल पेश करने की है। लक्जरी वाहन कंपनियां भी ईवी क्षेत्र में रुचि दिखा रही है। Mercedes-Benz Indiaकी योजना 2024 में 12 नए उत्पाद उतारने की है। इनमें से तीन नए बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEVs) होंगे।

