फर्स्टक्राई जो छोटे बच्चों से जुड़े उत्पाद बेचने वाली कंपनी है अब भारतीय शेयर बाजार में उतरने जा रही है. उसने अपना आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी कर ली है और इसके लिए कंपनी ने गुरुवार को बाजार नियामक SEBI के पास अपना पेपर्स (DRHP) दाखिल किया। फर्स्टक्राई ताजा शेयर इश्यू के जरिए 1,816 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है. सेबी की वेबसाइट से मिली जानकारी फर्स्टक्राई की मूल कंपनी ब्रेनबिज़ सॉल्यूशंस ने डीआरएचपी दायर किया जिसमें 5.4 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (OFS) शामिल है।
फर्स्टक्राई आईपीओ से जुटाए गए पैसे का देश देश भर में मॉडर्न रिटेल स्टोर और गोदाम स्थापित करने के लिए करेगा। जानकारी के मुताबिक, OFS के दौरान जापान के दिग्गज निवेशक सॉफ्टबैंक 2 करोड़ इक्विटी शेयर बेचने की संभावना है जबकि प्रेमजी इन्वेस्ट 86 लाख शेयर बेचने की संभावना है। इस बीच, फर्स्टक्राई ने वित्त वर्ष 23 में ऑपरेशन रेवेन्यू 5,632 करोड़ रुपये बताया जबकि इसका घाटा बढ़कर 486 करोड़ रुपये हो गया।
यूनिकॉर्न ने जो सॉफ्टबैंक समर्थित है रेवेन्यू में लगभग 2.4 गुना वृद्धि दर्ज की लेकिन घाटा भी काफी बड़ा हो गया है। Registrar of Companies के पास दाखिल financial statements के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023 में उत्पादों की बिक्री से इनकम कुल ऑपरेशन रेवेन्यू की 5,519 करोड़ रुपये थी। financial statements के मुताबिक, सॉफ्टबैंक पहले ही फर्स्टक्राई में करीब 630 करोड़ रुपये के शेयर बेच चुका है। कुल मिलाकर सॉफ्टबैंक ने फर्स्टक्राई में दो राउंड में 310 मिलियन डॉलर मूल्य के शेयर बेचे हैं।

