बैंक में जमा पैसे पर आपको ब्याज के रूप में मुनाफा मिलता है. सेविंग अकाउंट पर जहाँ कम ब्याज दर मिलती है वहीँ FD पर ज़्यादा लेकिन कुछ बैंक ऐसे भी हैं जहाँ सेविंग अकाउंट पर अन्य बैंकों की तुलना में ज़्यादा ब्याज दर मिलती जिसे आप फिक्स्ड डिपाजिट जैसी ब्याज दर कह सकते हैं तो आइये आज हम जानते हैं कि किन बैंकों में सेविंग अकॉउंट पर FD जैसा मुनाफा मिलता है.
ऐसे बैंकों में आईडीएफसी फर्स्ट एक ऐसा बैंक है जहाँ 5 लाख रुपये से 25 करोड़ रुपये से कम बैलेंस पर 7 प्रतिशत तक का ब्याज मिलता है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में आपको 3 फीसदी से लेकर 7 फीसदी तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है. डीसीबी बैंक तो और भी ज़्यादा ब्याज दे रहा है, यहाँ 10 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 8 फीसदी तक का ब्याज दर मिलती है.
एक और बैंक है सर्वोदय लघु वित्त बैंक जहाँ 10 लाख रुपये से अधिक और 5 करोड़ रुपये से कम बैलेंस पर अधिकतम 7.50 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है। ईएसएएफ लघु वित्त बैंक के सेविंग अकाउंट में 5 लाख रुपये से अधिक के बैलेंस पर 7.50 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक 3.5 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी तक ब्याज दरों की ऑफर कर रहा है. वहीँ फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक 3.5 फीसदी से लेकर 7.5 फीसदी तक ब्याज दे रहा है.

