“Saving is boring” – said every broke person ever.
फाइनेंस डेस्क – अगर आप भी महीने के आखिर में “bhai 20 भेज दे, पेट्रोल खतम हो गया” वाली स्टेज पर पहुंच जाते हो, तो शायद ये पोस्ट आपकी जिंदगी थोड़ा बेहतर बना सकती है।
Gen Z के लिए पैसों का मैनेजमेंट आज भी एक इंस्टा फिल्टर की तरह है, दिखता कूल है, लेकिन कैसे काम करता है, कोई नहीं जानता। पर क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी ₹5000 पॉकेट मनी भी एक छोटी सी FD (Fixed Deposit) में बदल सकती है, जो आपको धीरे-धीरे financial confidence दे सकती है?
चलो बात करते हैं “5000 में FD कैसे शुरू करें?” और क्यों ये cooler than you think है।
FD क्या होता है?
Fixed Deposit (FD) एक financial instrument है जहां आप एक तय समय के लिए पैसा जमा करते हैं और उस पर तय ब्याज मिलता है। ये पैसा बैंक में लॉक रहता है और maturity पर आपको प्रिंसिपल + इंटरेस्ट दोनों मिलता है।
FD को आप “money का gym membership” मान सकते हो आपने पैसे को discipline सिखाया और बदले में पैसा और strong होकर वापस आता है
FD क्यों करें – Especially जब पॉकेट मनी ही सेविंग्स हो?
कम अमाउंट में शुरू कर सकते हो
आजकल कई बैंक और डिजिटल प्लेटफॉर्म ₹1000 या ₹5000 से FD शुरू करने की सुविधा देते हैं।
इंटरेस्ट आपके पैसे को बढ़ाता है
FD पर आपको 6%–7.5% तक ब्याज मिल सकता है। यानी 5000 की FD 1 साल बाद करीब 5380–5420 तक हो सकती है।
पैसा लॉक रहेगा – खर्च नहीं कर पाओगे
बिल्कुल वैसा जैसे Netflix का password किसी Ex के पास हो वापस नहीं आएगा जब तक subscription खत्म न हो
कैसे शुरू करें 5000 की FD?
अपना सेविंग अकाउंट बैंक इस्तेमाल करें
अगर आपका बैंक अकाउंट है SBI, ICICI, HDFC जैसे किसी बैंक में, तो आप NetBanking या Mobile App से FD शुरू कर सकते हैं।
डिजिटल प्लेटफॉर्म
UPI बेस्ड ऐप्स जैसे Paytm, Google Pay पर भी कुछ बैंकों की FD सुविधा मिलती है (Paytm Bank, IndusInd Bank आदि)। इनका UI बहुत आसान है, और FD कुछ क्लिक में शुरू हो जाती है।
डॉक्यूमेंट्स की ज़रूरत?
PAN Card
Aadhar Card
Active Saving Account या KYC complete UPI app
FD को Auto-Renewal पर मत रखो
Maturity पर पैसे वापस लेकर नया प्लान सोचो – SIP? या Travel Fund? Or maybe एक और FD? Your choice.

